Rewari News : लव जिहाद के नाम पर फूटा विभिन्न संगठनों का गुस्सा. सचिवालय पर प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए CTM को ज्ञापन सौंपा



ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : प्रदेश में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलो के विरोध में विभिन्न सामाजिक संगठनों में रोष है। फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में लव जिहाद में निकिता हत्याकांड का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब रेवाड़ी से भी लव जिहाद का एक मामला सामने आया। लव जिहाद के विरोध में मंगलवार को हिन्दु संगठनो से जुड़े लोग इकठ्ठा हुए और कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। हिन्दू संगठनो ने लघु सचिवालय पहुंचकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ मामला फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाये जाने की मांग करते हुए राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सीटीएम को ज्ञापन सौंपा। सचिवालय पहुँचकर विभिन्न संगठनों ने नारेबाजी की और लड़की को बरामद करते हुए दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है। साथ ही लव जिहाद की घटनाये दोबारा न हो इसके लिए कोई ठोस कानून बनाये जाने की मांग भी उनकी ओर से की गई। ज्ञापन सौपने वालों में केशव चौधरी, दिलीप शास्त्री, राधेश्याम मित्तल शम्मी शर्मा और दीपा भारद्वाज समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे. रेवाड़ी के खोल बासदूधा मामले में एसआईटी का गठन किया गया है और डीएसपी हंसराज के नेतृत्व में जाँच एसआईटी को सौंपी गई है लड़की के परिजनों ने लड़की के नाबालिक होने के सबूत पुलिस प्रशासन को दिए। डीएसपी ने आरोपी को जल्द पकडे जाने और लड़की को बरामद करने का भरोसा दिलाया है। मामले की जाँच एसआईटी को सौंपी गई सीआईऐ को भी एसआईटी में शामिल किया गया।   

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें