Pathargama News: नए भाजपा प्रखंड अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत




ग्राम समाचार, पथरगामाः- पथरगामा के नव चयनित पूर्वी प्रखंड अध्यक्ष राम स्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित को प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर एवं मुंह मीठा करा कर स्वागत किया।सबों ने एकमत से आस्था जताई कि नए प्रखंड अध्यक्ष के कार्यकाल में संगठन और भी मजबूत होगा तथा कार्यकर्ताओं को उचित एवं भरपूर सम्मान मिलेगा।पथरगामा पूर्वी के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मदन महतो ने भी गोलू पंडित को बधाई प्रेषित की है।पथरगामा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष मुन्ना झा के जगह पर जगन्नाथ मांझी को पश्चिमी मंडल का प्रभार दिया गया है।मालूम हो कि प्रदेश भाजपा कमेटी ने गत दिनों मंडल अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष की सूची अनुमोदित कर दी थी।उसी सूची को जिला अध्यक्ष राजीव मेहता ने जारी कर दिया इसके आधार पर गोलू पंडित को प्रखंड के पूर्वी मंडल अध्यक्ष बनाया गया।स्वागत समारोह में शामिल पूर्व 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष नरसिंह भगत ने गोलू पंडित को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी।नव चयनित प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी रामस्वरूप पंडित ने कहा कि प्रदेश भाजपा कमेटी ने मुझ पर भरोसा कर संगठन की मजबूती का जो दायित्व दिया है मैं उस पर खरा उतरने का भरपूर कोशिश करूंगा।मौके पर पूर्व जिला कार्यकारिणी सदस्य मुनीलाल भगत, सोनू कुमार भगत, राजीव कुमार भगत आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

  -:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें