GoddaNews: उप विकास आयुक्त ने बोआरीजोर में पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के साथ समिक्षा बैठक की





ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-      उप विकास आयुक्त गोड्डा अंजलि यादव के द्वारा आज प्रखंड बोआरीजोर के सभी 22 पंचायतों के पंचायत सचिव और रोजगार सेवक के साथ समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में नरेगा अंतर्गत प्रति पंचायत कम से कम 150 मानव दिवसों का सृजन, प्रत्येक पंचायत में लंबित योजनाओं की अगले 2 सप्ताह में पूर्ण करें।सरकारी निर्देशानुसार रेन वाटर हार्वेस्टिंग योजना, सोक पिट निर्माण, प्रति पंचायत कूप निर्माण, नए तालाब की स्वीकृति, पुराने लंबित आवास पूर्ण करें एवं नए प्रधानमंत्री आवास की अगले 01 सप्ताह के अंदर शत प्रतिशत स्वीकृति का आदेश दिया गया। इसके साथ सामुदायिक शौचालय निर्माण को जल्दी से पूर्ण करते हुए एमआईएस में क्लोज करने का भी निर्देश दिया गया। रोजगार सेवक एवं पंचायत सचिव के वर्तमान वित्तीय वर्ष में तुलनात्मक प्रदर्शन की समीक्षा के उपरांत 10 सबसे निम्न प्रदर्शन वाले रोजगार सेवक को सेवा से मुक्त करने एवं पंचायत सचिव निलंबित करने का भी आदेश बैठक में दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी बोआरीजोर धीरज प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित थे|

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें