Pathargama News: पथरगामा में तीन दिन से जलापूर्ति ठप



ग्राम समाचार, पथरगामाः- पेयजल स्वच्छता विभाग तथा रखरखाव कर्ता के सुस्त रवैया के चलते पथरगामा में 3 दिनों से जलापूर्ति ठप है।मृदु जल विहीन पथरगामा में जलापूर्ति का ठप हो जाना एक बड़ी समस्या बन जाता है।बेहद ही कम चापाकल से काम चला रहे पथरगामा के लोग जलापूर्ति ठप हो जाने से रोजमर्रा के कार्यो के लिए पानी के लिए तरस जाते हैं।हालांकि जलापूर्ति का पानी पीने योग्य नहीं होता है क्योंकि उसे फिल्टर्ड करने की व्यवस्था यहां पर नहीं है।बावजूद इसके पथरगामा के लोगों के लिए राजीव गांधी ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजन के तहत बाबा जी पहाड़ पर बनाया गया जल मीनार पथरगामा का लाइफ लाइन बन चुका है।ऐसे में जलापूर्ति शीघ्र चालू करने की दिशा में हो रहा विलंब लोगों के लिए कष्टकारी साबित हो गया है।2 दिनों से रखरखाव करता पंचायत के मुखिया हेमंत कुमार पंडित ने लोगों को इस मुगालते में रखा की सुंदर नदी के पास पाइप फट गया है।जिसका मरम्मत किया जा रहा है।इस बाबत पूछे जाने पर विभागीय कनिया अभियंता श्री पूर्वे ने बताया कि मोटर के पंखे में कुछ फस जाने के चलते जाम हो गया है।उसे बाहर निकालकर ठीक किया जा रहा है।संभवत मंगलवार से जलापूर्ति चालू हो जाएगा।

   -:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें