Rewari News : जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 8 आरोपियो को किया गिरफतार, 216600/- बरामद

 पुलिस ने जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 8 आरोपियो को किया गिरफतार, 216600/- बरामद

थाना शहर रेवाडी ने जुआ खेलने वालो के खिलाफ कार्यवाही करते हुए 8 आरोपियो को गिरफतार किया है। गिरफतार किए गए आरोपियो कि पहचान मोहल्ला बंजारवाडा निवासी प्रमोद, नई बस्ती निवासी दिनेश, असर्फी अपार्टमैन्ट चोधरीवाडा निवासी गुलाब, धारुहेडा चुंगी निवासी भारत, दिल्ली गेट निवासी मनोज, मोहल्ला संघीवाडा निवासी राजीव, मोहल्ला छिपटवाडा निवासी अशोक व माडल टाऊन निवासी संजय के रुप मे हुई है। जांचकर्ता ने बतलाया कि रविवार कि शाम को पुलिस को सूचना मिली कि 7-8 व्यक्ति अशर्फी देवी अपार्टमैट चौधरीवाङा में फैलट C-4  मे ताश के पत्तो पर रूपए दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। मिली हुई सुचना पर बताई जगह फलैट C-4 अशर्फिदेवी अपार्टमैट चौधरीवाङा पहुँच कर फलैट के बाहर जाली के दरवाजा से देखा तो व्यक्ति ताश के साथ जुआ खेल रहे थे जिनके आगे ताश के पते रूपए व दो रजि. व दो पैन रखे थे तथा चार व्यक्ति उनके साथ बैठे थे । जिनको साथी मुलाजमान कि सहायता से काबू किया तथा काबू किए व्यक्तियो से क्रमश नामपता पुछा तो एक ने अपना नाम प्रमोद पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी बजारवाङा मकान न. 3515 रेवाङी , दुसरे ने अपना नाम दिनेश पुत्र प्रीतमलाल निवासी मकान न. 1962 नई बस्ती रेलवे रोङ रेवाङी ,तीसरे ने अपना नाम गुलाब पुत्र बस्ताराम निवासी फलैट न. C-4 अशर्फि देवी अपार्टमैंट चौधरीवाङा रेवाङी , चौथे ने अपना नाम भारत पुत्र रमेश कुमार निवासी धारूहेङा चुँगी कालका रोङ रेवाङी पांचवे ने  मनोज पुत्र बलराम वासी म.न. 53C नजदीक दिल्ली गेट सरकारी अस्पताल रेवाङी, छटे ने  राजीव कुमार पुत्र रविन्द्र कुमार निवासी मौहला संघीवाङा सातंवा ने अशोक कुमार पुत्र अर्जुनलाल निवासी मकान न. 6374 मौहला छिपटवाङा आठंवा ने संजय कुमार पुत्र पदमचन्द निवासी मकान न. 20L माडल टाऊन रेवाङी बतलाया। तथा तलाशी लेने पर उनके कब्जा से कुल रूपए लाख 16 हजार 600 रूपए , 208 ताश के ,रजिस्ट्रर व नीले पैन  बरामद हुए। आरोपियो के खिलाफ थाना शहर रेवाडी मे जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उपरोक्त 8 आरोपियो को गिरफतार किया गया था। बाद कार्यवाही उपरोक्त सभी आरोपियो को कल रात को ही पुलिस बेल पर रिहा किया गया था। 

पुलिस ने बेट्री चोरी के मामले में एक आरोपी को किया गिरफ्तार-

थाना सेक्टर 6 धारूहेड़ा पुलिस ने बेट्री चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपी की पहचान तावडू के गाँव शिकारपुर निवासी सद्दाम उर्फ भोला के रूप में हुई। उक्त मामले एक आरोपी पुलिस द्वारा पहले ही गिरफ्तार करके चोरी कि हुई बैटरी बरामद कि जा चुकी है। । जांचकर्ता ने बतलाया कि अनिल गौतम निवासी हिसार महावीरा ट्रासपोर्ट में मुंशी का काम करता है। उस कम्पनी  में लगभग 450 गाड़ीया है तथा एक बन्द Body का Containar No. HR-55X-4175 भी है जो 6 मई 2019 को कम्पनी के बाहर Service Road पर Containar खड़ा हुआ था जिसका Driver Sanju Singh S/0 Sh. Labh Singh R/0 गांव भैसडावत जिला अलवर पेशगी लेने हेतु कम्पनी के अन्दर आया था। तब उसी कम्पनी के इलेक्ट्रीशियन ने देखा की उनकी गाड़ी के पास एक Motor Cycle No. HR-28H-6695 Hero HF Delax खड़ी तथा दो अनजान लड़के उनकी गाड़ी मे से Battery चोरी करके अपनी Bike पर रख रहे थे जो उन्होने इन Battery चोरो को पकड़ने की कोशीश की तो एक लड़का मौके से भाग गया तथा दुसरा लड़का Battery सहित पकड़ा गया । अनिल कुमार कि शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज करके पुलिस ने कार्यवाही शुरु कर दी थी। कल पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उक्त मामले मे एक साथी आरोपी को गिरफतार कर लिया है। आरोपी को आज अदालत मे पेश किया गया है जंहा पर अदालत से आरोपी कि जमानत मन्जूर हो गई है।  

मोबाईल छीनने के मामले मे पुलिस ने 4 आरोपियो को किया गिरफतार

थाना रोडहाई पुलिस ने मोबाईल छीनने के मामले में कार्यवाही करते हुए रविवार को 4 मुख्य आरोपियो को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियो की पहचान मोहदिनपुर निवासी नरेन्द्र उर्फ रेलू, रतनथल निवासी पवन उर्फ पोनी, जिला बुंदेलखंड के गाँव हसनपुर निवासी सूरज व हासावास निवासी गुलशन उर्फ गुल्लू के रुप मे हुई है। उक्त मामले में दो आरोपी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांचकर्ता ने बतलाया कि राजावास निवासी संदीप जिला रेवाड़ी कोर्ट मे मुंशी का काम करता है। वह रोजाना की तरह वह मस्तापुर बस स्टैंड से पैदल-पैदल अपने गाँव राजावास जा रहा था। फाटक पार एक मोटरसाईकिल जिस के पास एक लड़का खड़ा हुआ था फिर वह उससे आगे गाँव की तरफ चला तो मुर्गी फार्म के सामने रोड पर गाँव की तरफ से दो लड़के पैदल आ रहे थे, उन्होने उससे पूछा कि रास्ता कहाँ जाता है और एकदम उसे पकडकर कहने लगे कि तेरे पास जो कुछ है वो निकाल दे व उसकी गर्दन पर हथियार (गन) पिस्तौल नुमा लगा दिया और जेब से पर्स व मोबाईल छीन कर ले गये। शिकायतकर्ता की शिकायत पर थाना रोडहाई ने लुट का मामला दर्ज किया था। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए कल मुख्य 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा। 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें