Rewari News : नेहरू युवा केन्द्र के द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत हुए जागरूक कार्यक्रम



रेवाड़ी, 2 नवंबर। नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों द्वारा जिले के बचे हुए गांवों को चिन्हित करके उनमें युवा क्लबों का गठन किया जाएगा तथा आमजन तक आत्मनिर्भर भारत की समझ को बढ़ाने का निर्देश दिया जाएगा।

केंद्र के जिला युवा समन्वयक मोनिका नांदल ने यह जानकारी लेते हुए बताया कि केंद्र द्वारा चलाए जा रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने सत्य निष्ठा की प्रतिज्ञा ली। उन्होंने कहा कि नीतिपरक कार्य पद्धतियों को बढ़ावा देते हुए ईमानदारी सत्य निष्ठा की संस्कृति को प्रोत्साहन दिया जाएगा।

लेखा लिपिक प्रेम सिंह यादव ने समस्त स्वयंसेवकों को आह्वान किया कि हमें हर स्तर के कार्यक्रम में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएं जिससे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सकारात्मक प्रगति कर सकें। उन्होंने बताया कि विभिन्न विभागों के सहयोग भी लिया जाएगा।

इस अवसर पर कार्यालय में एक प्रस्तावना दीवार की भी स्थापना की गई जिस पर हिमांशु, लोकेश, राकेश, अनीता, सुमित इत्यादि ने हस्ताक्षर करके संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने तथा दूसरें लोगों को भी इसके बारे में अवगत करवाने का संकल्प लिया।

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें