Bounsi News: आग लगने से मवेशी की मौत

 ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। बौसी प्रखंड के कुशवाहा नगर स्थित अमरपुर के वर्तमान विधायक जयंत राज के आवास के पीछे आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। यह घटना रविवार दोपहर की है। इस घटना में पशुपालक भी झुलस कर जख्मी हो गए हैं। हालांकि आग के लगने का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। 



मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि अरविंद कापरी के गाय के गोहाल में अचानक आग लग गई। देखते देखते आग ने पूरे गुहाल को अपनी चपेट में ले लिया है। घटना की सूचना अंचल के दमकल कर्मियों को दी गई। दमकल कर्मी देवेंद्र महतो, सुमन कुमार के अलावा स्थानीय  ग्रामीणों के द्वारा कड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों के द्वारा पटाखा चलाने के कारण आग लग गई थी। घटना में गाय की जलकर मौत हो गई। जबकि गुहाल में रखा ठेला, पुआल, धान सहित अन्य सामग्री जलकर खाक हो गई। अनुमान के मुताबिक करीब एक लाख मूल्य की संपत्ति का नुकसान बताया जाता है।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता, बौंसी।

Share on Google Plus

Editor - सुनील कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें