ग्राम समाचार, बौंसी, बांका। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर बांका विधायक रामनारायण मंडल ने गुरुवार को पाप हारिणी सरोवर स्थित घाट का जायजा लिया। वहां की विधि व्यवस्था को मद्देनजर रखते हुए विधायक ने मौके पर मौजूद अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता को साफ-सफाई व अन्य बातों का निर्देश दिया। वहीं थानाध्यक्ष राज किशोर सिंह को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने की बात कही। सर्वप्रथम विधायक महोदय ऐतिहासिक लक्ष्मी नारायण मंदिर गए। जहां उन्होंने पूजा अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
भ्रमण के दौरान उन्होंने बताया कि मंदार भ्रमण करने आए सैलानी अब जल्द ही रोपवे के जरिए घूमने का आनंद ले पाएंगे । बताया गया कि अगले तीन-चार दिनों के अंदर कोलकाता में बन चुका रोपवे का केबिन यहां आ जाएगा ।जिसके बाद इसे लगाकर ट्रायल का काम आरंभ हो जाएगा। बताया गया कि आगामी मंदार महोत्सव 14 जनवरी में इसे आरंभ किया जा सकता है । मंदार पर्वत पर रोपवे आरंभ होने में बिजली की समस्या पर उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग के द्वारा टेंडर निकाला गया था। टेंडर ले लिया गया है ।जल्द ही बिजली का कार्य भी यहां पर आरंभ कर दिया जाएगा। इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरीय पदाधिकारी अजय दास, रास मोहन ठाकुर ,उज्जवल कुमार सिन्हा, महादेव शर्मा ,जिला उपाध्यक्ष विक्की मिश्रा, दक्षिणी मंडल के अध्यक्ष पूरन लाल टूडू ,उत्तरी मंडल के अध्यक्ष पुरुषोत्तम ठाकुर, सुभाष साह, भाजयुमो अध्यक्ष अभिषेक कुमार ,निर्मल झा ,लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रबंध कारिणी समिति के शंकर सिंह ,राजीव सिंह, स्थानीय जयवंत सिंह ,सोनू कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें