Jamtada News: उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने जिले में कोविड-19 विशेष जांच अभियान चलाया



ग्राम समाचार जामताड़ा, ब्यूरो रिपोर्ट:-     दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को जामताड़ा जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के अतिरिक्त नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम में रैपिड एंटीजन किट/ ट्रूनेट/आरटीपीसीआर के माध्यम से कोविड-19 विशेष जांच अभियान चलाया जायेगा। 

उपायुक्त जामताड़ा फ़ैज अक अहमद मुमताज (भा.प्र.से.) ने कहा कि जिला में संचालित कोविड-19 विशेष जांच अभियान सफल रहा है।

उपायुक्त जामताड़ा ने बताया कि कोरोना से बचाव के लिए सरल उपाय है, *सोशल डिस्टेंसिंग, मास्क या साफ कपड़े से फेश कवर करना, साबुन/हैंड वाश या सैनिटाइजर से हाथों को साफ करते रहना साथ ही टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीटमेंट अवश्य कराएं।

उन्होंने कहा कि जिला में संचालित Covid-19 विशेष जांच अभियान के सफलता को देखते हुए जामताड़ा जिला अन्तर्गत दिनांक 21 अक्टूबर 2020 को वृहद पैमाने में Covid-19 टेस्ट किया जाएगा ताकि बचे हुए अधिक से अधिक लोगों का कोविड-19 जांच कर जामताड़ा जिला में संक्रमण के विस्तार को रोका जा सके।

उप विकास आयुक्त नमन प्रियेश लकड़ा (भा.प्र.से.) ने Covid-19 विशेष जांच अभियान को सफल बनाने हेतु* संबंधित अधिकारियों को दिया आवश्यक दिशा निर्देश। साथ ही कहा कि सभी समन्वय स्थापित कर कार्यों का निस्पादन करेंगे। सम्बन्धित अधिकारी अपने स्तर से भी लोगों को जागरूक करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों द्वारा Covid-19 जांच कराए ये सुनिश्चित करेंगे।

उप विकास आयुक्त के दिशा निर्देश के आलोक में जामताड़ा जिला के विभिन्न स्थलों में जांच केंप का आयोजन किया जा रहा है।

दिनांक 21/10/2020 को विशेष कैंप हेतु कोविड-19 सैंपल कलेक्शन स्थल का विवरण निम्न प्रकार से है:-

नारायणपुर प्रखंड-नारायणपुर बाजार हटिया शेड,नारायणपुर

करमाटांड़ प्रखंड-बैंक ऑफ इंडिया के पास,पंचायत सिताकटा।

जामताड़ा सदर प्रखंड-सोनबाद मोड़,सोनबाद पंचायत जामताड़ा।

नाला प्रखंड-प्रखंड परिसर,नाला।

फतेहपुर प्रखंड-SBI,फतेहपुर बाज़ार

कुंडहित प्रखंड -बरमसिया मोड़, खुद मल्लिका बॉर्डर कुंडहित।

नगर पंचायत जामताड़ा -जामताड़ा कॉलेज परिसर, कोट रोड, जामताड़ा

नगर परिषद मिहिजाम -वार्ड न. 06, राजवाड़ी मिशन, मिहिजाम

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें