ग्राम समाचार, भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया में हिंदी सिनेमा और दक्षिण भारतीय भाषा फ़िल्म की सुपरस्टार खुशबू पोद्दार के आगमन पर स्थानीय युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। खुशबू पोद्दार मूलतः खगड़िया जिला की निवासी है। हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई फ़िल्मों, शॉर्ट फ़िल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री का काम किया है और आगे भी आने वाले फ़िल्मों में अनेक किरदार निभा रही हैं। इन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन म्यूज़िक विडीओज़ में भी बहुत ख़ूबसूरती से दर्शाया है। नवगछिया आगमन के दौरान जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष इंदुभुषण झा, जिला संरक्षक अजय कुशवाहा, जिला संयोजक मुकेश राणा सह संयोजक अनीष यादव ने अंग क्षेत्र के मशहूर पेंटिंग मंजूषा पेंटिंग भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अभिनेत्री खुशबू पोद्दार ने बताया कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है उसे सही मार्गदर्शन मिलने की।
Bhagalpur News:हिंदी सिनेमा और दक्षिण भारतीय फ़िल्म की कलाकार खुशबू पोद्दार का स्वागत
ग्राम समाचार, भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया में हिंदी सिनेमा और दक्षिण भारतीय भाषा फ़िल्म की सुपरस्टार खुशबू पोद्दार के आगमन पर स्थानीय युवाओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। खुशबू पोद्दार मूलतः खगड़िया जिला की निवासी है। हिंदी और दक्षिण भारतीय सिनेमा में कई फ़िल्मों, शॉर्ट फ़िल्मों में बतौर मुख्य अभिनेत्री का काम किया है और आगे भी आने वाले फ़िल्मों में अनेक किरदार निभा रही हैं। इन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन म्यूज़िक विडीओज़ में भी बहुत ख़ूबसूरती से दर्शाया है। नवगछिया आगमन के दौरान जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष इंदुभुषण झा, जिला संरक्षक अजय कुशवाहा, जिला संयोजक मुकेश राणा सह संयोजक अनीष यादव ने अंग क्षेत्र के मशहूर पेंटिंग मंजूषा पेंटिंग भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान अभिनेत्री खुशबू पोद्दार ने बताया कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। बस जरूरत है उसे सही मार्गदर्शन मिलने की।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें