Sahibganj Newsतालझारी प्रखण्ड में कोरोना काल लॉक डाउन अवधि के पाँच महीनों में शिक्षकों की पहली मासिक गुरुगोष्टि सम्पन!

ग्राम समाचार, साहिबगंज।आज तालझारी प्रखण्ड के शिक्षकों की मासिक गुरुगोष्टि कन्या मध्य विद्यालय, तालझारी में प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, सुशीला मुर्मु  की अध्यक्षता में की गई।जिसमें प्रखंडाधिन चार संकुल छोटी भागियामरी,कर्णपुरा, सहराज ढाब ,दुधकोल के प्रभारी शिक्षकों ने भाग लिया।
                 आज की बैठक में शिक्षकों से बच्चों के पोशाक, छात्रवृत्ति,, पुस्तक वितरण,साइकिल एवं SDMIS डेटा विद्यालयों से अद्यतन कराने हेतु कही गयी।शिक्षकों से SDMIS डेटाअद्यतन करते हुए यथाशीघ्र बच्चों के पोशाक व छात्रवृत्ति हेतु हार्ड कॉपी के साथ सी.डी.तैयार कर प्रखण्ड को जमा करने का निदेश दी गयी।
                                           तालझारी प्रखण्ड पहाड़ो व तलहटी पर अवस्थितआदिवासी तथा पहाड़िया बाहुल क्षेत्र है,प्रखण्ड के पहाड़ी क्षेत्रों केअधिकांश विद्यालयों के अभिभावकों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन फोन नहीं रहने के कारण बच्चें राज्य सरकार द्वारा संचालित डीजी साथ कार्यक्रम से आज तक नहीं जुड़ पाये है,और लॉक डाउन अवधि से अबतक प्रखण्ड द्वारा यहाँ के वैसे बच्चों के लिये किसी भी प्रकार का कार्यक्रम नही बनाया गया है,जिस कारण वैसे बच्चे विगत पाँच महीनों से अपना शैक्षणिक कार्य नहीं कर पाए है।
                                                        इतना ही नहीं यहाँ के कुछ एक उच्च विद्यालयों को छोड़ अधिकांशतः सभी विद्यालयों के पास लैप टॉप या कंप्यूटर की सुविधाएं नहीं है,जिस कारण शिक्षकों को कंप्यूटरीकृत हार्ड कॉपी व सी.डी बाजार से बनवाने हेतु कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।उच्च विद्यालय सकरी गली में कम्प्यूटर सेट सहित 03 ऑपरेटर भी नियुक्त है ,इसके बावजूद भी विद्यालय प्रभारी द्वारा सभी कंप्यूरीकृत कार्य बाजार से कराया जाता है।गोष्टि में आये कुछ शिक्षकों ने बताया कि प्रखण्ड संसाधन केंद्र में कई लैपटॉप व कंप्यूटर है इतना ही नहीं दो से तीन कंप्यूटर ऑपरेटर भी विभाग में कार्यरत है,इसके बावजूद हम शिक्षकों को बाजार से रुपये खर्च कर सभी आदेशों का पालन कर सभी रिपोर्ट विभाग को समर्पित की जाती है।
                                          आज की बैठक में प्रखण्ड के चार संकुलों के सभी शिक्षकों सहित संकुल साधन सेवी,तविता मुर्मु, मनोज कुमार, नज़रुल इस्लाम,प्रखण्ड साधन सेवी मो.यासीन,राजेन्द्र मंडल तथा प्रखण्ड कार्यक्रम पदा.उषा साह उपस्थित थे।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें