ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : आईपीएल मैच शुरू होने के बाद रेवाड़ी में अब सटोरियों का बाजार गर्म हो गया है। आईपीएल मैच पर लाखो करोडो रुपये के सट्टे लगाए जाते है। हलांकि पुलिस द्वारा सूचना मिलने पर समय समय पर सट्टे पकडे जाते है लेकिन फिर भी सट्टे का खेल बदस्तूर जारी रहता है इस सम्बन्ध में एसपी अभिषेक जोरवाल द्वारा सीआईए और सभी पुलिस थानों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए है। इस बारे में भाजपा नेता और पंचनद सेवा समिति के जिलाध्यक्ष केशव चौधरी द्वारा लोगो से सहयोग की अपील की गई है। उन्होंने जनता से अनुरोध किया है कि आईपीएल मैच पर सट्टे लगाने की कहीं भी कोई जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाये केशव चौधरी ने इस बारे में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल से मिलने की बात कहते हुए एसपी के मोबाइल नंबर और अपने मोबाइल नंबर सार्वजानिक किये है ताकि सट्टे के काले धंधे पर रोक लगाई जा सके.
Home
Uncategories
Rewari News : आईपीएल मैच शुरू होने के साथ ही सट्टे का बाजार हुआ गर्म। सट्टे के खेल पर रोक लगाने के लिए पुलिस का सहयोग करें लोग : केशव चौधरी
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें