ग्राम समाचार, पथर गामाः- पथरगामा भारतीय जनता पार्टी के महासचिव रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित के नेतृत्व में झारखंड लैंड मोटेशन बिल 2020 के विरोध में बिल की प्रतियां लहराते हुए विरोध प्रदर्शन किया गया तथा बिल की प्रतियों को जलाया गया।लोगों ने नारा लगाते हुए धमकी दी कि इस बिल को सदन के पटल पर नहीं रखने दिया जाएगा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के द्वारा झारखंड लैंड मोटेशन बिल 2020 को काला कानून का दर्जा दिया गया है।
-:अमन राज, पथरगामा:-

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें