Rewari News : कोविड-19 हेल्थ बुलेटिन: 20 सितंबर : रविवार 67 कोविड पॉजिटिव नए मिले, 83 हुए ठीक :

रेवाड़ी, 20 सितंबर। जिलाधीश यशेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक 62050 सैंपल लिए गए हैं, जिनमें 5004 कोविड-पॉजिटिव मिले हैं। इनमें 4527 नागरिक कोविड संक्रमण से ठीक हुए हैं और अब तक 26 मरीजों की मौत हुई है। अब जिले में कोविड पॉजिटिव के 451 एक्टिव केस रह गए हैं तथा 56488 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है तथा शेष 558 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है।

जिलाभर में 17 नागरिक क्वारंटीन किए गए हैं, जो विदेश व देश के अन्य हिस्सों से यात्रा करके आए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में कोविड पॉजिटिव के कुल 451 एक्टिव केस हैं, इनमें 26 विभिन्न अस्पतालों में व 44 जिला कोविड केयर सैंटर में एडमिट हैं, जबकि 381 कोविड मरीज होम आइसोलेट किए गए हैं।
सीएमओ रेवाड़ी द्वारा जारी मैडिकल हैल्थ बुलेटिन के अनुसार रविवार को जिले से संबंधित 67 नए कॉविड पॉजिटिव केस आए हैं, जिनमें से 24 रेवाड़ी शहर,9 धारूहेड़ा,  7 बावल, 3 रोहड़ाई  2-2 नाहड़, सहारनवास व गढ़ी तथा एक-एक असदपुर, बालावास अहीर, ढोकी, हजारीवास, जाटूसाना, कालूवास, खिजुरी,  लाखनोर, मोहदीनपुर, सांझरवास, सुमाखेड़ा, टांकडी, कसौला, खरखड़ा, खटावाली, मीरपुर, राजगढ़ व रामगढ़ से संबंधित हैं। रविवार को जिले से संबंधित 83 कॉविड पॉजिटिव नागरिक ठीक हुए हैं, जिनमें से 41 रेवाड़ी शहर, 17 धारूहेड़ा, 7 बावल, 2-2 गुमिना, खरखड़ा, बासदुधा, गुरावड़ा, नाहड़,  भाड़ावास व सुठानी, तथा एक-एक मोहदीनपुर, डुंगरवास, टांकडी व आसियाकी से संबंधित हैं।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें