Rewari News : पीएम मोदी के 70वे जन्मदिन पर कोसली विधायक ने कार्यकर्ताओ के साथ केक काटकर मनाया जन्मदिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन गुरुवार को पुरे देश में हर्षोल्लाष के साथ मनाया गया। पीएम मोदी के 70वे जन्मदिन को भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ ने केक काटकर उत्साह के साथ मनाया। रेवाड़ी में भी पीएम मोदी का जन्मदिन बीजेपी कार्यालय में केक काटकर बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। जन्मदिन कार्यक्रम के उपलक्ष में कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव बतौर मुख्यतिथि उपस्थित रहे जबकि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरकुमार यादव और भाजपा जिलाध्यक्ष हुकम चंद यादव विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओ ने मोदी जी का जन्मदिन केक काटकर उत्साह के साथ मनाया और पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाये देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की। पीएम मोदी भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में लोकप्रिय नेता के रूप में सामने आये है देश हित में मोदी जी ने अनेक महत्वपूर्ण फैसले लिए। पीएम मोदी के जज्बे का लोहा भारत ही नहीं बल्कि पूरा विश्व मानता है। आज पूरी दुनिया में भारत को सम्मान की दृस्टि से देखा जाता है। 

कोसली विधायक और मुख्यतिथि लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि नरेंन्द्र मोदी जैसा कुशल नेतृत्व देश को मिला है यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है उन्होंने कहा कि एक साधारण परिवार में जन्मे चाय बेचने वाले एक सख्शियत ने संघर्ष करते हुए किस तरह देश के उच्च मुकाम पर पहुंचे और देश के प्रधानमंत्री बने। उन्होंने नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गुजरात के एक छोटे से गांव में जन्मे नरेंद्र मोदी ने देश की सत्ता सँभालने के बाद तीन तलाक, अयोध्या राम मंदिर और जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने जैसे महत्वपूर्ण कार्य किये। कोसली विधायक ने नरेंद्र मोदी को आध्यात्मिक शक्ति बताया। मोदी जी हम सभी के प्रेरणास्त्रोत है। लक्ष्मण सिंह यादव ने तुम जियो हजारो साल कविता गाकर तालिया बजाकर मोदी जी को जन्मदिन की शुभकामनाये दी।   

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरि.) - 9813263002

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें