Pathargama News: बागवानी मित्र को दिया गया एक दिवसीय प्रशिक्षण




ग्राम समाचार, पथरगामाः- प्रखंड सभागार में प्रखंड विकास पदाधिकारी बासुदेव प्रसाद की अध्यक्षता में बिरसा हरित ग्राम योजना अंतर्गत बागवानी मित्रों एवं सोशल मोबिलाइजरों को आम बागवानी से संबंधित एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण प्रदान संस्था के मोहम्मद कामरान और आशुतोष कुमार के द्वारा दिया गया।प्रशिक्षण के दौरान आम बागवानी, जिंदा घेरान,जलकुंड, अंतः फसल, एचटेका की जानकारी दी गई।बीपीओ निषि कुमार द्वारा बागवानी मित्र के चयन की प्रक्रिया तथा उनके मानदेय की जानकारी दी गई।मौके पर जेएसएलपीएस के सुरैया और ताराचंद तथा बागवानी मित्र चांदमुनी देवी, सोनामुनी देवी, लक्ष्मण सिंह, प्रीति देवी, बबीता देवी, राहुल कुमार, रितेश कुमार, गंगाराम, मनोज कुमार, सविता देवी आदि मौजूद थे।

   -:अमन राज, पथरगामा:-

Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें