Bhagalpur News:प्रधानमंत्री ने भागलपुर के लोगों को दी 2595 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो बड़ी योजनाओं का सौगात


ग्राम समाचार, भागलपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को भागलपुर के लोगों को दो बड़ी सौगात दी है। प्रधानमंत्री ने 2595 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली दो बड़ी योजनाओं का शिलान्यास वर्चुअल माध्यम से किया। महिला आईटीआई कॉलेज परिसर में बिहार राज्य पुल निर्माण निगम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रधानमंत्री ने विक्रमशिला के समानान्तर पुल और वीरपुर-बिहपुर के बीच कोसी नदी पर फुलौत में बनने वाले पुल की आधारशिला रखी। इन दोनों योजनाओं की वर्षों से मांग हो रही थी। इनके बनने से पूर्वी बिहार से सीमांचल और कोसी की राह आसान हो जाएगी। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता रामसुरेश राय ने बताया कि भागलपुर से नवगछिया के बीच विक्रमशिला पुल के समानान्तर फोरलेन पुल का निर्माण 1110 करोड़ की लागत से चार साल में किया जाएगा। 29 मीटर चौड़ा यह पुल 4.455 किमी लंबा होगा। गंगा नदी पर विक्रमशिला के समानान्तर बनने वाले इस पुल का एक छोर जीरोमाइल से आगे और दूसरा छोर नवगछिया में जाह्नवी चौक के पास   बिहपुर-वीरपुर एनएच-106 पर फुलौत में कोसी नदी पर चार लेन का पुल बनेगा। पहुंच पथ के साथ पुल की लंबाई 28.94 किमी होगी। इसपर 1478.40 करोड़ लागत आने का अनुमान है। बता दें कि बिहपुर से बीरपुर एनएचक्ष106 मिसिंग वाली परियोजना अटल बिहारी बाजपेयी सरकार के समय योजना बनी थी। लेकिन बाद में मनमोहन सिंह की सरकार ने इसे मिसिंग लिंक करार देकर ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सम्राट चौधरी, भाजपा के जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय, जिला उपाध्यक्ष सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य अर्जित शाश्वत चौबे, बंटी यादव, राज किशोर सिंह, मंतोष कापरी, संतोष कुमार, जिला मीडिया प्रभारी इंदु भूषण झा, गौरी शंकर सिंह उर्फ कन्हाय मंडल, जिला महामंत्री अभिनव कुमार, संजीव कुमार, प्रिंस मंडल, सतीश कुमार उर्फ कन्हैया झा, राज किशोर गुप्ता, आलोक सिंह बंटू, रौशन सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी प्रणव कुमार, एसएसपी आशीष भारती, पुल निर्माण निगम के अफसरों के अलावा प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी शामिल रहे। इस कार्यक्रम के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के साथ मास्क लगाकर कुल 90 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी। 

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें