Mihijam News (Jamtara) वन विभाग ने मिहिजाम आरा मिल से बंगाल के लकड़ी को किया जप्त



ग्राम समाचार मिहिजाम: मिहिजाम थाना की ओर से गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग ने बंगाल के चिरेका के शीशम लकड़ी को  मिहिजाम चेक पोस्ट आरा मिल से जप्त किया है। सूत्रों की माने तो बंगाल से लकड़ी को छुप छुपकर लाकर मिहिजाम में लकड़ी माफियाओं द्वारा लगातार खपाया जाता है जिसकी भनक मिहिजाम थाना प्रभारी सुमन कुमार को लगी। जिसके बाद प्रभारी सुमन कुमार ने इसकी जानकारी वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मिहिजाम आरा मिल पर धावा बोला जहां से विभाग के कर्मियों ने बंगाल से लाए शीशम की लकड़ी को बरामद कर जब कर लिया। वहीं वन विभाग की ओर से मिल के संचालक पर केस दर्ज करते हुए उक्त लकड़ी मिल संचालन पर तत्काल रोक लगा दी गई है।

                                                     - रोहित शर्मा, मिहिजाम

Share on Google Plus

Editor - रोहित शर्मा, जामताड़ा

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें