Rewari News : कृषि अध्यादेश के विरोध में सड़कों पर उतरी कांग्रेस, विधेयक वापस लेने की मांग को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

रेवाडी। किसान अध्यादेश को लेकर अब किसानो के बाद कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. सोमवार को पूरे प्रदेश में कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतरी और प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा गया. रेवाड़ी में पूर्व बिजली मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव की अगुआई में ADC राहुल हुड्डा को महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा. मीडिया से बात करते हुए कैप्टन अजय यादव ने कहा कि राज्यसभा के इतिहास में कल का दिन काला अध्याय के रूप में जाना जाएगा. मोदी सरकार को तुरंत प्रभाव से इस काले कानून को वापस लेना चाहिए यह किसान विरोधी बिल पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने वाला विधेयक है. उन्होंने कहा कि सरकार समर्थन मूल्य को बिल में शामिल करे. यह बिल ग्रामीण और किसान विरोधी बिल है कांग्रेस शासित प्रदेशों में यह किसान विरोधी बिल लागू नहीं होगा. डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर निशाना साधते हुए कैप्टन अजय यादव ने कहा कि दुष्यंत चौटाला को नैतिकता के आधार पर कुर्सी से न चिपके रह कर इस्तीफा दे देना चाहिए. इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ एम एल रंगा समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे. 

Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें