Dumka News: महिला स्वयं सहायता समूह के पीडीएस दुकान पर सत्ताधारी दल के बिचोलिये का कब्जा

ग्राम समाचार दुमका। अबुआ दिशम ,अबुआ राज संताली शब्द का अर्थ हमारा देश हमारा राज । इस अबुआ राज के रानीश्वर प्रखंड के बिलकांदी पंचायत के दो आदिबासी महिला स्वयं सहायता समूह संचालित जनबितरण प्रणाली दुकान पर बिलकांदी गांव के नेता किस्म के बिचोलिये कब्जा कर रखा हैं ।चायचंपा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष प्रमिला टुडू एबं महिला स्वयं सहायता समूह, जामजुड़ी के अध्यक्ष लीलमुनी टुडू ने शनिबार जिले के उपायुक्त राजेश्वरी बी को आबेदन देकर बिलकांदी गांव के बिचोलिये सत्यजीत शील के उपर पीडीएस दुकान पर कब्जा कर लेने का आरोप लगायी हैं ।पीडीएस दुकानदार लीलमुनी ने शिकायत की हैं कि सत्यजीत ने दुकान का लाइसेंस, समूह का बैंक खाता, बितरण पंजी एबं उसकी आधार कार्ड अपने कब्जा में रखा हैं ।समूह के अध्यक्ष लीलमुनी को बिना किसी सूचना के मनमानी ढंग से पीडीएस दुकान का संचालन कर रहा हैं।आगे लिखी हैं कि बितरण पंजी एबं अन्य कागज मांगने पर सत्यजीत ने जेल भेज देने का धमकी दे रहा हैं।इतना ही नहीं जामजुड़ी गांव के पीडीएस दुकान का अनाज, किरासन तेल बिलकांदी गांव के अपने घर मे रखता हैं।कांजीहाड़ा गांव के चायचंपा स्वयं सहायता समूह के अध्यक्ष प्रमिला ने डीसी को आबेदन देकर सत्यजीत के नाम पर समूह पर कब्जा कर नियम बिरुद्ध बिलकांदी गांव में पीडीएस दुकान चलाने का आरोप लगायी हैं । बतायी हैं कि  यहा प्रखंड कार्यालय में सत्ताधारी दल के नाम पर , शील का  दबदबा चलता हैं, उसने प्रमिला को समूह से निकल देने का भी धमकी दिया हैं ।दोनों महिला ने बतायी हैं कि इससे पूर्व इसकी सूचना प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी बिपीन किशोर कुण्डलना एबं जिला आपूर्ति पदाधिकारी अल्वर्ट बिलुंग को दी हैं।प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी श्री कुण्डलना ने बताया हैं कि मामला संज्ञान में आया हैं।पूर्ब में भी कई समूह की संचालन में गड़बड़ी की शिकायत आया हैं।जिसकी जांच चल रहा हैं।समूह के अध्यक्ष एबं सचिव को महिला प्रसार पदाधिकारी से समूह का प्रतिबेदन सत्यापित कर जमा देने कहा गया हैं ।पीडीएस दुकान बिचोलिये द्बारा संचालित पाये जाने पर लाइसेंस रदद कर दिया जायेगा ।

गौतम चटर्जी, ग्राम समाचार, रानीश्वर(दुमका)

Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें