GoddaNews: गोड्डा में कोविड-19 जांच शिविर लगाया गया




ग्राम समाचार गोड्डा, ब्यूरो रिपोर्ट:-   आज दिनांक 20.09.2020 को कोरोना संक्रमण के प्रसार के रोकथाम हेतु सरकंडा चौक, टाउन थाना/ बस स्टैंड, कारगिल चौक, दुर्गा मंदिर कैंपस गोढ़ी के पास कोविड - 19 की जांच के लिए जांच शिविर लगाया गया। जांच शिविर में काफी संख्या में लोगों ने अपनी जांच भी करवाई।

अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने इस उपलक्ष पर कहा कि जांच शिविर में जिन दुकानदारों ने जांच नहीं कराई है वह इसे अवश्य करा लें। उन्होंने कहा कि दुकानदार अपना एवं अपने कर्मियों का कोरोना जांच अनिवार्य रूप से कराना सुनिश्चित करें। बिना कोरोना जांच कराए दुकान नहीं खोलेंगे, पकड़े जाने पर दुकान बंद कराते हुए विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह की जांच पूरे शहर में की जा रही है। अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने आम दुकानदारों फुटपाथ दुकानदारों ठेला खोमचा विक्रेता मीट मछली विक्रेता से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी इन जांच शिविरों में स्वयं जाकर जांच कराएं। उन्होंने कहा कि जिन दुकानदारों की जांच रिपोर्ट उनके दिए गए मोबाइल नंबर पर नेगेटिव आएगी, वह सभी दुकानदार उस मैसेज को जब अगली बार उनके दुकानों पर जांच करने जाएंगे उस मैसेज को दिखाना अनिवार्य है। नेगेटिव रिपोर्ट वाली मैसेज जांच करने गए पदाधिकारी को दिखाना आवश्यक है अन्यथा उन पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस विशेष पहल में सहयोग करें तथा जांच के लिए सैंपल दें।साथ ही अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुराज ने कहा कि सड़क के किनारे लगाने वाले सभी प्रकार के दुकान बिल्कुल सड़क किनारे अपना दुकान नहीं लगाएंगे। अगर सड़क किनारे किसी भी प्रकार के दुकान लगाए जाते हैं तो जिला प्रशासन उन सभी दुकानों के विरुद्ध अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कार्रवाई करेगी।


Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें