 |
| जख्मी ऑटो चालक आदर्श कुमार तिवारी |
ग्राम समाचार, भागलपुर। रविवार को देर शाम भागलपुर से अकबरनगर आ रहे एक ऑटो चालक का पीछा कर कुछ मनचले युवकों ने बुरी तरह मारपीट कर जख्मी कर दिया व पास में रखे रुपये व मोबाइल को भी छीन लिया। जिसके बाद ऑटो चालक ने अकबरनगर थाने में मनचले युवकों के खिलाफ लिखित रूप से शिकायत दर्ज की। पीड़ित ऑटो चालक शंभुगंज निवासी आदर्श कुमार तिवारी ने थाने में लिखित आवेदन देकर बताया कि रविवार को शाम करीब छह बजे वह अपना ऑटो लेकर भागलपुर से अकबरनगर आ रहा था। इतने में अकबरनगर निवासी गोलू पासवान व रौशन कुमार उसके साथ तीन अन्य लड़के ने लंबे समय तक अपने बाइक से हॉर्न बजाना शुरू कर दिया। जिसका विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मेरा पीछा कर अकबरनगर में मारपीट कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। साथ ही हथियार दिखाकर पास में रखे पंद्रह सौ रुपये सहित मोबाइल फोन भी छीन लिया। पीड़ित ने बताया कि सभी बाइक सवार मनचले युवक अकबरनगर के ही रहने वाले है। बता दे कि इन दिनों अकबरनगर में वाहन चालकों से कई बार छिनतई की घटना घटित हो चुकी है। घटना के बाद थाने में लिखित रूप से शिकायत भी दर्ज कराया जाता है। लेकिन स्थानीय पुलिस इस ओर कोई कदम नही उठा रही है।
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें