डीएसपी को दी गई विदाई


ग्राम समाचार, भागलपुर। सिटी डीएसपी राजवंश सिंह को जिला महिला मोर्चा भाजपा भागलपुर के द्वारा मंगलवार को ससम्मान विदाई दी गई। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने कहा कि मृदुभाषी, सरल व्यक्तित्व, कर्तव्य के प्रति निष्ठावान, आम जनों के समस्याओं के प्रति हर समय प्रतिबद्ध रहने वाले भागलपुर के पूर्व सिटी डीएसपी से बराबर कहीं ना कहीं विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में मिलना होता था। मैंने उन्हें एक अभिभावक के तौर पर कई बार भूमिका अदा करते देखा। जब हम सभी महिला मोर्चा की टीम लॉकडाउन के दौरान स्टेशन रोड एवं विभिन्न चौक चौराहे पर सोए हुए लोगों को रात्रि भोजन कराने का काम किया करती थी तब राजवंश सिंह सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर भ्रमण किया करते थे। हम लोगों को भी आकर बराबर देख लिया करते थे सभी महिलाएं ठीक हैं और अपने पुलिस प्रशासन को भी दिशा निर्देश देते थे। उन्होंने कहा कि राजवंश सिंह कहीं भी मिलते थे तो वह हमारे किए गए कार्यों की सदैव सराहना किया करते थे। इस मौक़े पर महिला मोर्चा की क कई सदस्या मौजूद थे।



Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें