Bhagalpur News:भाजपा के मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक में बूथ मजबूती पर हुई चर्चा


ग्राम समाचार, भागलपुर। सुल्तानगंज भाजपा की मंडल स्तरीय संगठनात्मक बैठक गुरुवार को नगर में नगर अध्यक्ष नवीन कुमार बन्नी और उत्तरी मंडल में मंडल अध्यक्ष कुमार मंगलम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य वक्ता के तौर पर भाजपा के जिला उपाध्यक्ष  सह विधानसभा के प्रभारी मुकेश सिंह थे। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा संयोजक मुकेश सिंह ने कहा कि बूथ स्तर पर भाजपा का संगठन आज तैयार है। जिसकी बड़ी भूमिका चुनाव में है। बूथ स्तर पर संगठन कैसे मजबूत हो मतदाता बूथ तक कैसे पहुंचे अब इसकी चिंता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि शक्ति केंद्र स्तर से बूथ की मॉनिटरिंग होनी चाहिए और बूथ स्तर पर हमारे पदाधिकारी मतदाता को बूथ तक ले जाने में बड़ी भूमिका निभाएंगे। पार्टी कार्यालय के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनसंपर्क अभियान चलाकर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएंगे। इसके अलावा कोरोनावरियर्स से संपर्क स्थापित किया जाएगा। नगर मंडल की बैठक नई दुर्गास्थान प्रांगण में आयोजित की गई। कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष नवीन कुमार, विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह, वरिष्ठ कार्यकर्ता अरुण चौधरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी और जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण ने संबोधित किया। इस दौरान मुख्य रूप से राजेश चौधरी, दयानंद मोदी, चंदन कुमार, मनोज सिंघानिया, गौतम सिन्हा, राजीव कुमार, विजय बिंद, टिंकू चौधरी, अनीश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। उत्तरी मंडल की बैठक अध्यक्ष कुमार मंगलम की अध्यक्षता में अबजूगंज में आयोजित की गई। इस मौके पर विधानसभा प्रभारी मुकेश सिंह, भाजयुमो जिला अध्यक्ष अजीत कुमार गुप्ता, जिला प्रवक्ता कुमार श्रवण, सुबोध मिश्रा, कन्हैया झा, मनोरंजन मिश्रा, सुबोध मिश्रा, मुखिया प्रतिनिधि राकेश साह, राजीव शाह, विकास कुमार, करण, आजाद खान, टिंकू सिंह मौजूद रहे।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें