Bhagalpur News:निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ समस्या निवारण समिति की बैठक
ग्राम समाचार, भागलपुर। समस्या निवारण समिति द्वारा दल्लू गांव धर्मशाला में गुरुवार को निजी स्कूलों के अभिभावकों की एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अशोक जीवराजका ने की। आज की बैठक में समस्या निवारण समिति द्वारा पटना उच्च न्यायालय में दाखिल किए गए पीआईएल से रूबरू होना था। अध्यक्ष अशोक जीवराजका ने कहा कि सभी स्कूलों की मनमानी ऊपर रोक या लगाम लगाने का यही एक सही तरीका है। महासचिव रवि बुधिया ने कहा कि स्कूलों की मनमानी पर रोक लगानी बहुत ही आवश्यक है, जिसे हम पीआईएल दाखिल करके ही इन पर अंकुश पा सकते हैं जो हमने किया है। मनीष मिश्रा ने कहा कि इन परिस्थितियों में अति आवश्यक है कि आर्थिक रूप से जो अभिभावक लाचार हैं। उनकी इस लाचारी स्कूलों को समझना चाहिए। बैठक में मुख्य रुप से सूरज शर्मा, जुगल कुमार सिंह, प्रीति पांडे, सप्तमी झा, विवेक कश्यप आदि उपस्थित थे।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें