Sahibganj News;05अगस्त अयोध्या राम मंदिर भूमि पूजन दिवस पर अपने घरों पर दीपोत्सव मनावे-अनंत!

ग्राम समाचार,साहिबगंज। आज राजमहल विधानसभा के विधायक अनन्त ओझा ने आमजनों से अपील करते हुए कहा कि कल 05 अगस्त को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जन्म स्थान अयोध्या में श्री राममंदिर निर्माण कार्य को लेकर भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के द्वारा होने जा रहे भूमि पूजन के शुभ अवसर पर साहिबगंज ही नहीं बल्कि झारखण्ड राज्य की सभी जनता अपने - अपने घरों पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाए।।                             
              उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण देश के करोड़ों रामभक्तों के सपनों को साकार करने का दिन है।1990 के दशक में अनेकों कार सेवकों  व अनेकों रामभक्तों के बलिदानों के बाद अब हमसबों को ये सौभाग्य प्राप्त हुआ है।कोरोना जैसे विश्व स्तरीय महामारी कोरोना काल में यह शुभ कार्य होने के कारण हम सभी अयोध्या नहीं जा सकते,अतएव प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण हेतु भूमि पूजन दिवस पर अपने- अपने घरों पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाए।
                                   उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण आंदोलनों में साहिबगंज ही नहीं वरन झारखण्ड के अनेकों रामभक्तों ने अपनी अग्रणी भूमिका निभाई है।विगत 500 वर्षों का संकल्प उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप से कल देश के प्रधानमंत्री के द्वारा पूर्ण होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।उन्होंने देश के करोड़ों साधु संतों, राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ,कारसेवकों तथा रामभक्तों को नमन करते हुए कहा कि कल उनके सपनों के साकार होने का दिन है।मन्दिर निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामदरश यादव,नगर परिषद अध्यक्ष श्री निवास यादव,उपाध्यक्ष रामानंद साह, प्रमोद पांडे ,अनंत सिन्हा सहित अनेकों भाजपाइयों ने राजमहल विधानसभा के लोगों से अपने अपने घरों पर दीप प्रज्वलित कर दीपोत्सव मनाकर प्रभु श्री राममन्दिर निर्माण के साक्षी बनने को कहा।
Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें