पथरगामा में गंदे जल की आपूर्ति से लोगों की परेशानी बढ़ी
ग्राम समाचार, पथरगामाः- राजीव गांधी ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के तहत पथरगामा में लगातार दो दिनों से हो रहे गंदे जल की आपूर्ति से जलापूर्ति के औचित्य पर सवालिया निशान लग गया है।जलापूर्ति के उपभोक्ता राम किशुन दास, पप्पू साह, कालू भगत, अनिल साह, सुबोध साह, प्रमोद चौबे, राजकिशोर साह आदि का कहना है कि गुरुवार से हो रहा जलापूर्ति बिल्कुल गंदा रहता है।इसका पानी किसी भी काम में नहीं आ पा रहा है।ना तो यह नहाने के काम में आ रहा है और ना ही कपड़ा धोने के काम में आ रहा है।पानी को निथार कर भी काम लायक नहीं बनाया जा पा रहा है।गंदे पानी की जलापूर्ति के बाबत पूछे जाने पर जलापूर्ति कर्मी गुना यादव ने बताया कि सुंदर नदी में वर्षा का पानी उतर जाने के चलते नदी का पानी काफी गंदला हो गया है।फिटकिरी देने के बाद भी पानी साफ नहीं हो पा रहा है।जब तक वर्षा का पानी खत्म नहीं हो जाता तब तक यही हाल रहेगा।मालूम हो कि पथरगामा में राजीव गांधी ग्रामीण पाइप जलापूर्ति योजना के तहत सप्लाई किया जाने वाला पानी पीने योग्य नहीं होता है।
-:अमन राज, पथरगामा:-
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें