Pakur News: अमड़ापाड़ा टाटा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 30 फिट नीचे जा गिरी।

ग्राम समाचार, पाकुड़। अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के गोबिंदपुर हाईवे एक्सप्रेस वे में सोमवार को पहाड़िया कलोनी गाँव के समीप साहेबगंज की और से आ रही टाटा चार पहिया वाहन अनियंत्रित होकर मुख्य सड़क से 30 फिट नीचे  दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार टाटा वाहन में चार लोग सवार थे। जो साहेबगंज सकरुगढ से दुमका की ओर जा रहे थे। इसी बीच दुर्घटना हुई। जिसमें दो महिला एवं दो पुरुष थे। हेलेना हांसदा 60 वर्ष जिसे गंभीर रूप से चोट लगी थी।  जिसे ग्रामीणों के सहायता से किसी निजी वाहन के द्वारा   सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहाँ चिकित्सक प्रभारी डॉ प्रेम कुमार मरांडी ने प्राथमिक उपचार कर बेहतर उपचार के लिए  रेफर कर दिया। वही उनकी पुत्री जेली मुर्मू 26 को हल्की सी चोट लगी है।  बाकी दो सवारी सुरक्षित है। स्थानीय थाना को घटना की जानकारी मिलते एएसआई मिथुन कुमार सहित पुलिस बल घटनास्थल में पहुँचकर मामले की जानकारी ली।


Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें