Godda News: लोहंडिया बाजार में अखंड भारत दिवस मनाया गया

ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)। बोआरीजोर प्रखंड क्षेत्र के लोहंडिया बाजार में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यालय में शनिवार को अखंड भारत दिवस कार्यक्रम मनाया गया।

कायर्क्रम की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष नागेन्द्र पाण्डे,प्रदेश मंत्री दिलीप वैध के साथ विडिओ कान्फ्रेंस के जरिए देवघर (संथाल परगना) के विभागाअध्यक्ष चंदन कुमार तिवारी,जिला महामंत्री शशिकान्त ठाकुर,प्रखंड अध्यक्ष रवि माँझी,प्रखंड उपाध्यक्ष विवेक राज भगत की उपस्थिति में विभाग अध्यक्ष चंदन कुमार तिवारी के द्वारा अखंड भारत दिवस का कार्यक्रम माँ भारती को पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर मनाया गया। 

कार्यक्रम में मौजूद विभाग अध्यक्ष चंदन कुमार तिवारी ने अपने बौद्धिक में सभी कार्यकर्ता बंधुओं को बताते हुए कहा कि एक समय की बात है जब भारत अखंड भारत के नाम से जाना जाता था। लोग इस मातृभूमि की पुजा करते थे आज भी करते हैं। उन्होंने कहा आज हम सभी इस मौके पर यह संकल्प लें और चाहे हमे कितना भी समय क्यो न लगे भारत को जोड़कर फिर से अखंड बनायेंगे क्योंकि जब जर्मनी का एकीकरण हो सकता है जब फ्रांंस का एकीकरण हो सकता है जब उत्तरी वियतनाम और दक्षिणी वियतनाम एक हो सकता है तो भारत को क्यों नही भारत का एकीकरण करके अखंड भारत बनायेंगे। हिन्दू समाज एक संकल्पित होकर एक ही लक्ष्य अखंड भारत और हिन्दू राष्ट्र बनायेगे। इस मौके पर विडिओ कान्फ्रेंस के जरिए प्रदेश मंत्री दिलीप वैध एवं प्रदेश अध्यक्ष नागेंद्र पाण्डे का भी मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

-ग्राम समाचार, बोआरीजोर(गोड्डा)।

Share on Google Plus

Editor - विलियम मरांड़ी। 9905461511

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें