Dumka News : रानीश्वर के प्रणवानंद सेवा मिशन में शॉट सर्किट से आगजनी

ग्राम समाचार, दुमका। पश्चिम बंगाल सीमा के पाटजोड़ स्थित स्वामी प्रणबा नंद सेबा मिशन के गोशाला में रविवार के सुबह बिजली की तार का शॉर्ट सर्किट हो जाने से भीषण आगलगी हुई हैं।आननफानन में ग्रामीणों ने जुटाकर काफी मशक्कत के बाद यहां आग पर काबू पाया हैं।आग लगने से यहां गोशाला का घर एबं उस घर मे रखे चारा जल कर राख हो गया हैं।आश्रम के स्वामी बाबलु महाराज के सूचना पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्ञानेन्द्र कुमार अंचल अधिकारी अतुल रंजन भगत, थाना प्रभारी गगन कुमार मित्रा ने आश्रम पंहुच कर आगलगी की घटना की जायजा लिये हैं।मोके पर गांव के नव कुमार घोष, देबाशीष घोषाल, सोमनाथ घोषाल,सुनील माल, सुकुमार माल, पलटू माल एबं मालपाड़ा के लोग पंहुच कर आग पर काबू पाया हैं।साथ ही एक बड़े दुर्घटना होते बचालिया गया हैं।
आश्रम के स्वामीजी ने बताया हैं कि यहां आश्रम परिसर में छात्र एबं छात्राओं की दो अलग अलग छात्राबास हैं।समाज कल्याण विभाग की ओर से यहा अनाथालय संचालित होती हैं।दुमका के अग्निशमन सेबा को भी आगलगी की सूचना दिया गया हैं।पर आश्रम दुमका से पचास किलोमीटर दूरी पर होने के कारण अग्निशमन बाहन यहां पंहुच नहीं पाया हैं ।स्वामीजी के अनुसार यहां लाखों की नुकसान हुई हैं ।
गौतम चटर्जी ग्राम समाचार रानीश्वर दुमका
Share on Google Plus

Editor - केसरीनाथ यादव, दुमका

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें