पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की प्रथम पुण्यतिथि पर आयोजित की गई श्रद्धाजंलि सभा

ग्राम समाचार, भागलपुर। राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजयुमो सह पूर्व प्रत्याशी भाजपा भागलपुर विधानसभा अर्जित शाश्वत चौबे के आवास पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व वित्त मंत्री स्वर्गीय अरुण जेटली के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित कर उनके फ़ोटो पर ने माला और पुष्प चढ़ाकर श्रद्धाजंलि दी। इस मौके पर वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम अर्जित ने जुड़कर कहा कि पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली भाजपा के कुशल रणनीतिकार, प्रखर वक्ता व प्रख्यात अधिवक्ता थे। आज उनकी कमी देश को खल रही है। देश के प्रति उनकी प्रतिबद्धता, उनके आदर्श और उनके विचार सदैव हमसबों का मार्गदर्शन करता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन तिलकामांझी मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष चंदन ठाकुर ने किया। इस मौके पर तिलकामांझी, मंडल अध्यक्ष पंकज सिंह, रामनाथ पासवान ,संजय हरि, मनोज हरि, रंजीत सिन्हा, गोलन सिन्हा, दिनेश मंडल, सुधीर चौधरी ,मुन्ना सिंह, विवेकानंद प्रसाद ,रीता गुप्ता, संगीता सिन्हा, कामेश्वरी प्रसाद ,अमृता सिन्हा, आलोक राय,गौरव जयसवाल, सुबोध सिंह, निरंजन सिंह ,माखन सिंह भागलपुर विधानसभा के चारों मंडलों के कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें