सुल्तानगंज विधानसभा वर्चुअल महिला जन संवाद रैली, सुल्तानगंज सहित जिले की सातों सीटों पर ऐतिहासिक होगी एनडीए उम्मीदवारों की जीत - राधा मोहन शर्मा

ग्राम समाचार, भागलपुर। भाजपा महिला मोर्चा सुल्तानगंज विधानसभा का वर्चुअल संवाद सम्मेलन सोमवार को आयोजित हुआ। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष राधा मोहन शर्मा ने कहा कि आगामी चुनाव होना तय है। जिसमें भागलपुर की चाहे महिला मोर्चा हो या युवा मोर्चा या कोई अन्य मंच मोर्चा सभी को मिलकर काम करना है तभी चुनाव जीत पाएंगे। इस संवाद सम्मेलन का मंच संचालन भागलपुर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्वेता सिंह ने किया। मंच संचालन करते हुए उन्होंने कहा कि हमेशा की तरह इस वैश्विक महामारी कोरोना संकट काल में जनसेवा के लिए महिला मोर्चा की टीम ने एकजुट होकर समर्पित भाव से लॉकडाउन के नियमों का पालन करते हुए समाज के हर वर्ग के जरूरतमंद तक सहायता पहुँचाया। उन्होंने कहा कि आज महिला किसी क्षेत्र में कम नही, हर क्षेत्र में महिला परचम लहरा रही है। प्रदेश महिला मोर्चा की महामंत्री प्रणीता सिंह ने कहा कि बूथ स्तर तक बैठक कर केंद्र सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचा कर चुनाव में जो भी प्रत्याशी हो, प्रत्याशी भाजपा का हो या सहयोगी दलों का प्रत्याशी हो महिला मोर्चा की टीम को एकजुट होकर भारी मतों से विजयी बनाना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ प्रीति शेखर ने कहा कि जब केंद्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तो महिलाओं के लिए अनेक योजना लाई। उन्होंने महिला कार्यकर्ताओ को आह्वान किया कि चुनाव में प्रत्याशी कोई भी हो पर अपने आप को प्रत्याशी समझ कर कार्य करना है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पवन मिश्रा ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है कि हर मंच मोर्चा एवं प्रकोष्ठ की टीम तैयार कर केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जन जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। विषय प्रवेश कराते हुए जिला महिला मोर्चा की महामंत्री ने कहा कि अगर नेतृत्वकर्ता की भावना अगर सेवा भाव कि हो तो सभी को कार्य करने में मन लगता है। कार्यकर्ता भी पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करता है। महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री क्षेत्रीय प्रभारी माला सिंह ने कहा की सुल्तानगंज विधानसभा का एक-एक कार्यकर्ता पार्टी एवं संगठन हित में कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। धन्यवाद ज्ञापन महिला मोर्चा जिला मंत्री अलका चौधरी ने किया। इस अवसर पर बबीता मिश्रा, अंशु प्रियंका, रूबी मिश्रा, पिंकी बागोरिया, शशि शर्मा, नूतन देवी, नारायणी मिश्रा, कुंदन कुमारी, प्रेमलता शर्मा, अलका चौधरी, रश्मि सिंह, रूबी सिंह, बबीता रानी सिंह, बिम्मी शर्मा, कोनिका दत्ता,  जिला महामंत्री देवव्रत घोष, प्रणव दास, कुमार मंगलम अंशुमन मिश्रा,रोबिन सिंह, संजय कुमार चौधरी, गौतम कुमार, मनोरंजन मिश्रा, बॉबी मिश्रा आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

* ग्राम समाचार के "खबर से असर तक" के राष्ट्र निर्माण अभियान में सहयोग करें। ग्राम समाचार एक गैर-लाभकारी संगठन है, हमारी पत्रकारिता को सरकार और कॉरपोरेट दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक मदद करें।
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें