ग्राम समाचार, बांका। जिला राष्ट्रीय जनता दल बांका के बैठक का आयोजन जिला कार्यालय सर्किट हाउस बांका के समीप मंगलवार को किया गया। जिसकी अध्यक्षता बांका राजद जिला अध्यक्ष अर्जुन ठाकुर ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि के रूप में प्रमंडलीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर, बेलहर विधायक रामदेव यादव, कटोरिया के विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम एवं बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह कटिहार प्रभारी डॉ चक्रपाणि हिमांशु थे।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय प्रभारी सह प्रदेश उपाध्यक्ष तारकेश्वर ठाकुर ने कहा कि चुनाव का बिगुल बज गया है। संगठन बनाकर सरकार के जनविरोधी नीति के खिलाफ गांव गांव जाकर राष्ट्रीय जनता दल के पक्ष में वोट देने की अपील करने की जरूरत है। बेलहर विधायक रामदेव यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार घोषणाओं की ढपोरशंखी सरकार है। चंदन नदी पुल का निर्माण न कराकर यातायात व्यवस्था चौपट हो गई है। वर्तमान सरकार के विकास योजनाओं में वृहद स्तर पर लूट मची हुई है। अपराध का ग्राफ बढ़ा है। शिक्षा व्यवस्था चौपट हो गई है। इसके लिए 2020 में तेजस्वी यादव की सरकार बनाने की अपील की। कटोरिया विधायक स्वीटी सीमा हेंब्रम ने कहा कि इस सरकार द्वारा कोरोनावायरस बीमारी में चुनाव कराना दुर्भाग्यपूर्ण है। वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार जहां देश में आरक्षण के साथ छेड़छाड़ कर रही है। बिहार राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव सह कटिहार प्रभारी डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि अभी के समय में जहां देश में सरकारी संस्थानों का निजीकरण हो रहा है। जिसको लेकर छात्र युवा बेरोजगार के बीच काफी आक्रोश व्याप्त है। पेट्रोल डीजल के दाम महंगे हो रहे हैं। कमरतोड़ महंगाई से गरीब एवं आम जनता त्रस्त है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। जिले से लेकर प्रखंड तक तमाम विकास योजनाओं में वृहद पैमाने पर लूट मची हुई है। कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज का ना तो सही से जांच हो पा रहा है ना ही सही से इलाज हो रहा है। बैठक को डॉक्टर नितेश, अलाउद्दीन साहब, महेश्वरी मंडल, मोहम्मद परवेज, अहमद, ओमप्रकाश गुप्ता, पप्पू यादव, सुरेश यादव, बमबम यादव, रामानंद यादव, नागेश्वर मरांडी, इरफान, प्रमोद, विष्णुदेव ठाकुर, सांतनु, अर्जुन, विशाल, मिठन, नितेश, जवाहर यादव आदि ने संबोधित किया।
ब्यूरो रिपोर्ट, ग्राम समाचार, बांका।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें