जदयू कला संस्कृति प्रकोष्ठ अध्यक्ष ने अपने 60 सहयोगियों के साथ दिया इस्तीफा


ग्राम समाचार, भागलपुर। जदयू कला संस्कृति प्रकोष्ठ भागलपुर के जिलाध्यक्ष संजीव सुमन ने अपने 60 सहयोगियों के साथ सोमवार को पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया। त्यागपत्र देने के बाद संजीव सुमन ने बताया कि आज मैने पार्टी के पद और सदस्यता से त्यागपत्र सौंपने के साथ ही उनकी पूरी जिला एवं प्रखंड टीम ने भी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। तरकीबन 60 कि संख्या में कार्यकर्ताओं ने एक साथ अपना इस्तीफा सौंपा। उन्होंने कहा कि जदयू में कार्यकर्त्ताओं के अनदेखी की जाती है। पार्टी में मेहनतकश कार्यकर्त्ताओं को सम्मान नहीं मिलता है। त्यागपत्र देने वालों में अंजनी कुमारी, प्रियंका देवी, नंदकिशोर यादव, संतोष पंजियारा, अशोक मंडल, जितेंद्र गौघट्टा, रवि पोद्दार, मिथलेश साह, मुकेश सिंह, रूपेश साह, रवि सिंह, नितेश राज, सुनील झा, दीपक चौधरी, श्रवण लोहरा, शशांक सिंह, अनिल कुमार रमण, मनीष यादव, विष्णु शर्मा, सोनू कुमार, प्रिंस यादव, कुंदन कुमार, आनंद कुमार सहित 5 दर्जन जदयू कार्यकर्ता शामिल थे।  

Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें