परिजनों का कहना है कि मृतिका मूकभधीर थी और वह 9वीं क्लास की छात्रा थी। वह सुक्रवार की शाम से लापता थी।
घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों द्वारा कयास लगया जा रहा है कि मृतिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी गयी है।
इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मेहरमा पुलिस इंस्पेक्टर एवं बलबड्डा, महागामा, ललमटिया की पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन कर रही है।
घटना से परिजन में मातम का माहौल है। वर्तमान में पुलिस शव की अंत परीक्षण के लिए गोड्डा भेजने की तैयारी में है।
पुलिस का कहना है कि ऐसा लगता है कि यह रात की घटना है। मामले को लेकर हर पहलू पर जांच की जा रही है। कहा कि अंत परीक्षण के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इधर घटना को लेकर विधायक दीपिका पाण्डेय सिंह ने कहा कि मूक-"बधिर नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या का मामला बेहद संगीन है।
एक महिला होने के नाते इस घटना ने मुझे अंदर तक झांझोर दिया है। ऐसी घिनौनी वारदात किसी एक के साथ घटी घटना नहीं है, बल्कि पूरी महिला जनमानस के आत्मसम्मान पर गहरा धोखा है।"
जिस मासूम के साथ बलात्कार किया गया था, वह गूंगी-बहरी और मानसिक रूप से विकलांग थी। और इसी का फ़ायदा उठाकर उस दरिंदे ने उसे अपना निशाना बनाया। लेकिन जो कोई भी इस दरिंदगी में शामिल था कि अपराधी को किसी भी हालत में बक्शा नहीं किया जा सकता है।
पुलिस अपना काम कर रही है। लेकिन सिर्फ़ कोशिश से कुछ नहीं होगा दोषी की जल्द से जल्द गिरफ़्तारी की जाएगी।
उन्होंने सरकार से भी अनुरोध है की इस घटना में जो कोई भी शामिल है उसे सख़्त से सख़्त सज़ा दिलाने के लिए मामले को फ़ास्ट ट्रैक में चलाया जाए। ताकि पीड़ित परिवार को इंसाफ़ मिले।
- ग्राम समाचार, मेहरमा (गोड्डा)।
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें