Sahibganj News;वज्रपात के समय क्या करें, क्या ना करें, कैसे बचें-डॉ रंजीत

ग्राम समाचार, साहिबगंज।झारखण्ड बिहार व अन्य राज्यों में बढ़ते वज्रपात को देखते हुए साहिबगंज महाविद्यालय साहिबगंज के भू विज्ञान के सहायक प्राध्यापक, भू वैज्ञानिक सह पर्यावरणविद  डॉ रंजीत सिंह ने गहरी चिंता व्यक्त की और दिन प्रतिदिन इससे जान माल की हो रही क्षति को देखते हुए इसके वैज्ञानिक कारणों एवं इससे बचाव हेतु उपायों को विस्तार पूर्वक बताया-
                                      डॉ सिंह ने कहा कि बिजली गिरना एक बड़ी आपदा साबित हो रही है  हर साल  औसतन दो सौ लोगों की मौत आकाशीय आपदा के कारण होती है। बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली अक्सर जानलेवा साबित होती है। खेतों में काम करने वाले, पेड़ों के नीचे पनाह लेने वाले, तालाब में नहाते समय बिजली चमकने पर इसकी आगोश में आने की संभावना अधिक रहती है। पर कुछ उपाय ऐसे हैं जिससे आकाशीय बिजली से बचा जा सकता है।आंधी, तूफान एंव वज्रपात के समय निम्न सावधानियों को बरतकर  खुद को व अपने आस पास के लोगों को सुरक्षित रखा जा सकता है-
वज्रपात या आसमानी बिजली या ठनका से हम अपने आप को कैसे बचा सकते हैं। इस सवाल का जवाब अक्सर लोगों के पास नहीं होता है।
                                 तापमान अधिक होने के कारण हवा में धूल उड़ कर जमीन की सतह से 10 से 12 किलोमीटर ऊपर चले जाते हैं। फिर वह छोटे-छोटे कण मिलकर एक बड़े आकार का विशाल टुकड़ा बन जाता है। टुकड़े जब आपस में टकराते हैं तो बिजली चमकती है।
                             बिजली गिरने के समय केवल 30 सेकंड का समय लोगों के पास बचाव के लिए होता है। जो कि 1 से 30 तक की गिनती के समय के बराबर है। आसमान से बिजली को जमीन तक पहुंचने में लगने वाला समय ही लोगों के बचाव का समय होता है। खराब मौसम में जब आप खेतों में काम कर रहे होते हैं और अचानक बिजली चमकती हो तो ऐसे में नीचे झुक जाना चाहिए। वहीं शीघ्र अति शीघ्र किसी पक्के मकान के शरण लेना चाहिए। धातु से बने कृषि यंत्र, डंडा आदि को अपने से दूर रखें। आसमानी बिजली के झटका से घायल होने पर पीड़ित व्यक्ति को तत्काल नजदीकी उपचार केंद्र में ले जाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। संचार साधनों से मौसम की जानकारी प्राप्त करते रहना चाहिए।
 क्या ना करें -
                   खिड़की, दरवाजे, बरामदे के समीप तथा छत पर ना जाएं। तलाब जलाशय के समीप ना रहें। बिजली के उपकरण या तार के साथ संपर्क से बचें या बिजली के उपकरणों को बिजली के संपर्क से हटा दें। ऐसे वस्तु जो बिजली के सुचालक हैं उनसे दूर रहें।  बाहर रहने पर धातु से बनी वस्तुओं का उपयोग ना करें। बाइक, बिजली, टेलीफोन खंबा, तार की बाढ़, मशीन आदि से दूर रहें। ऊंची इमारत वाले क्षेत्रों में शरण ना लें। साथ ही बिजली एवं टेलीफोन के खंभों के नीचे कदापि ना रहें। क्योंकि ऊंचे वृक्ष, ऊंची इमारतें, टेलीफोन, बिजली के खंभे आसमानी बिजली को अपनी ओर आकर्षित करते हैं। पैदल जा रहे है तो धातु की चीजों का उपयोग का ना करें यदि घर में हों तो पानी के नल को स्पर्श न करें। ऐसी ही कुछ छोटी छोटी सावधानियों को अपनाकर हम खुद  का व औरों के जान माल को भी बचाया जा सकता है।


Share on Google Plus

Editor - Gram smachar, sahibganj

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें