Bhagalpur News:भारतीय रेल सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों के निजीकरण करने के विरोध में राजद का धरना

ग्राम समाचार, भागलपुर। भारतीय रेल सहित विभिन्न सरकारी संस्थानों के निजीकरण करने के सवाल पर गुरुवार को बिहार राष्ट्रीय जनता दल की ओर से प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजद कार्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर सुलतानगंज में एकदिवसीय धरना दिया। इस दौरान धरना पर बैठे राजद कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। इस मौके पर धरना की अध्यक्षता कर रहे बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव डॉ. चक्रपाणि हिमांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साजिश के तहत रेलवे एवं अन्य संस्थानों का निजीकरण कर छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैंI देश में करोड़ों शिक्षित बेरोजगार युवक नौकरी की तलाश में भटक रहे हैं और प्रधानमंत्री सरकारी संस्थान एवं रेलवे स्टेशन का नाम बदलने में लगे हैं। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में कहा था कि मेरे कार्यकाल में रेलवे एवं अन्य संस्थानों का निजीकरण नहीं होगाI आज उन्हीं के कार्यकाल में निजीकरण हो रहा है। नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो अपने बयान को लागू नहीं कर पा रहे हैं। अपने बयान से मुकर रहे हैं। श्री हिमांशु ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में रेलवे के अलावा भारत एल्युमिनियम कंपनी, हवाई अड्डा, बैंक, बीमा कंपनी, एमटीएनएल, बीएसएनएल जैसे अन्य संस्थानों का निजीकरण कियाI  प्लेटफार्म टिकट एवं रेल किराया लगातार बढ़ाया। श्री हिमांशु ने कहा कि इसके खिलाफ बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगीI श्री हिमांशु ने कहा कि राजद अध्यक्ष एवं पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल में रेल को काफी मुनाफा हुआ। देश में दर्जनों रेल फैक्ट्री बनी। भागलपुर रेल मंडल कार्यालय का शिलान्यास किया गया। रेल भाड़ा घटाया, युवाओं को काफी रोजगार मिला और रेल के माध्यम से देश का काफी विकास हुआ। धरना में विकेश कुमार (प्रदेश महासचिव पंचायती राज्य प्रकोष्ठ) अरुण चौधरी, सुमन कुमार सुमन, अंजीत कुमार, हर्ष कुमार, मनीष कुमार यादव, ब्रजेश कुमार, धनी यादव, कुणाल कुमार, रूपेश कुमार, सीटू कुमार आदि शामिल थे।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें