Ujjain news - 8 पुलिस कर्मी के हत्यारे विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार



ग्राम समाचार उजैन (मध्यप्रदेश)।सप्ताह भर से लुकाछिपी के बाद आखिरकार विकास दुवे को उजैन पुलिस ने महाकलेश्वर मंदिर परिसर से गिरफ्तार कर लिया

बताया जा रहा है कि विकास दुबे महा कालेश्वर मंदिर में पूजा करने गए थे। जहाँ मंदिर में लगे सुरक्षा कर्मी को सक हुआ और दूसरे साथी सुरक्षा कर्मी से पहचान के बाद पुलिस को सूचना दी उसके बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

इस संबंध में मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे को गिरफ्तार किया है। इसकी सूचना उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को दे दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस यहां आने की तैयारी में है।

वहीं बताते चले कि कानपुर की घटना के बाद यूपी पुलिस ने विकास दुवे की गिरफ्तारी को लेकर शिकंजा कसते हुए लगातर छापा मारी कर उनके कई ठिकाने को नेस्तोनाबूद करते हुए गैंग के अबतक पांच साथी को मुठभेड़ में मार गिराए है। साथ ही कई गिरफ्तार साथी से गहन पूछताछ भी कर रही है।

सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार आज ही बिकास दुबे को उजैन पुलिस कोर्ट में पेश करेंगे। उसके बाद कोर्ट के निर्देश पर आगे की कार्यवही की जाएगी। 
                     - ग्राम समाचार, ब्यूरो न्यूज।
Share on Google Plus

Editor - कैलाश शर्मा, विशेष संवाददाता।

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें