Rewari News : *अनुसूचित जाति के किसानों या किसान समूह को 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलेगा बैटरी चालित स्प्रे पम्प*

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा एसबी-89 स्कीम के अंतर्गत 2020-21 के दौरान अनुसूचित जाति के किसानों या किसानों के समूहों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बैटरी चालित स्प्रे पम्प अनुदान पर दिया जा रहा है। सहायक कृषि अभियंता दिनेश शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस स्कीम के तहत अनुसूचित जाति के किसानों या किसानों के समूहों को 50 प्रतिशत अनुदान या अधिकतम 2500 रूपए प्रति स्प्रे पम्प अनुदान पर देने का प्रावधान है।  उन्होंने बताया कि योजना के तहत रेवाड़ी में कुल आठ स्प्रे पम्प का लक्ष्य दिया गया है। इच्छुक अनुसूचित जाति से सम्बंधित किसान 10 जुलाई से 31 जुलाई तक विभागीय पोर्टल www.agriharyanacrm.com पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें