Rewari News : कोरोना के बचाव व रोकथाम के लिए मदद का सिलसिला जारी

ऐशियन कलर कोटिड इस्पात लिमिटिड बावल ने मास्क, पीपीई किट, फेस शिल्ड, हैंड्स सेनेटाइजर, ग्लव्ज सौंपे*
*उपायुक्त यशेन्द्र सिंह को मास्क, पीपीई किट, फेस शिल्ड, हैंड्स सेनेटाइजर, ग्लब्ज सौंपते हुए एशियन कलर कोटिड इस्पात लिमिटिड बावल के डीजीएम अकाउंट परम सिंह चौहान व एवीपी एचआर अनुपम कुमार।*

ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : जिला प्रशाासन की ओर से कोरोना की रोकथाम व बचाव के लिए बनाए गए डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर फंड व जिला रैडक्रास सोसायटी रेवाड़ी में मदद देने का सिलसिला जारी है। बुधवार को एशियन कलर कोटिड इस्पात लिमिटिड बावल के प्लांट हैड आर के पांडे, डीजीएम एकाउंट परम सिंह चौहान व एवीपी एचआर अनुपम कुमार द्वारा कोविड-19 में अपनी अहम भूमिका निभाने वालों के लिए 200 एन-95 मास्क, 1500 केएन-95, एक हजार फेस शिल्ड, 500 पीपीई किट,  500 हैंड्स सेनेटाइजर, पांच हजार ग्लब्ज व 10 हजार सर्जिकल मास्क उपायुक्त यशेन्द्र सिंह को सौंपे।
  उपायुक्त यशेन्द्र सिंह ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी को मिलकर लडऩा है। सक्षम व्यक्तियों द्वारा किए जा रहे ऐसे नेक कार्यो से अन्य लोगों को भी दान करने की प्रेरणा मिलेगी। डीसी ने कहा कि प्रशासन द्वारा कोरोना की रोकथाम व जरूरतमंदों की मदद के लिए डिस्ट्रिक्ट डिजास्टर फंड रेवाड़ी शुरू किया गया है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील करते हुए कहा कि जो लोग व संस्थाए आर्थिक रूप से सक्षम हैं, उन्हें संकट की इस घड़ी में यथासंभव मदद करनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिला रैडक्रास सोसायटी रेवाड़ी का खाता पंजाब नैशनल बैंक में है और खाता नंबर 4681000100022822 व आइएफएससी कोड पीयूएनबी 0468100 है।
Share on Google Plus

Editor - राजेश शर्मा : रेवाड़ी (हरियाणा)

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें