ग्राम समाचार, भागलपुर। एसएसपी आशीष भारती ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 07 जुलाई को मोजाहिदपुर थाना अन्तर्गत बौसी रोड स्थित यूको बैंक एटीएम से एक साईबर अपराधकर्मी को रंजीत कुमार मंडल एवं स्थानीय लोगो के सहयोग से पकडा गया। इस संबंध में वादी रंजीत कुमार मंडल के लिखित आवेदन के आधार पर जालसाजी एवं ठगी करने के आरोप में नीतिश कुमार तिवारी पे० रामाकान्त तिवारी सा० मधवापुर थाना जी०बी० नगर तरवारा जिला सिवान के विरूद्ध मोजाहिदपुर थाना में मामला दर्ज किया गया। वरीय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कांड के उद्भेदन एवं बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक नगर के नेतृत्व में नगर पुलिस उपाधीक्षक, थानाध्यक्ष मोजाहिदपुर प्रमोद साह, पुअनि कौशल कुमार भारती, पुअनि विनोद कुमार मिश्रा, सअनि संजय कुमार सिंह एवं साईबर शाखा के कर्मी राकेश कुमार, बच्चन कुमार राम, प्रशांत कुमार, मिथिलेश कुमार, अमरजीत कुमार उमेश कुमार एवं सुनील कुमार के साथ छापामारी टीम का गठन किया गया। उक्त टीम के द्वारा गिरफ्तार नीतिश कुमार के स्वीकारोक्ति बयान एवं निशानदेही के आधार पर तथा गोड्डा जिला पुलिस से सामंजस्य बैठाकर गोड्डा (झारखण्ड) से दो लैपटॉप, एक स्किमर मशीन, एक मोबाईल, तेरह एटीएम कार्ड, सात सादा एटीएम कार्ड, एक मैग्नेटिक कार्ड रीडर, एक हुक्का, एक होण्डा साईन मोटरसाईकिल बरामद किया गया। अभियुक्त नितिश कुमार तिवारी का नाम/पता का सत्यापन पश्चात् विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा जा रहा है। पुछताछ के क्रम में उक्त अभियुक्त ने कांड् में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। एसएसपी ने बताया कि टीम में शामिल पुलिस अधिकारी और कर्मियों को पुरस्कृत किया जा रहा है।
- Blogger Comment
- Facebook Comment
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें
(
Atom
)

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें