Pathargama News: स्वामी विवेकानंद क्लब के द्वारा किया गया वृक्षारोपण


वृक्षारोपण करते हुए 
ग्राम समाचार,पथरगामा:- नेहरू युवा केंद्र  गोड्डा आदेशानुसार प्रखंड पथरगामा के अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा में स्वामी विवेकानंद  क्लब पिपरा का अध्यक्ष गायत्री कुमारी और बीरेंद्र कुमार  के नेतृत्व में वृक्षारोपण का कार्यक्रम  किया गया। मौके पर गायत्री कुमारी ने कही की आज बेतहाशा पेड़ पौधे काटे जा रहे हैं। वनों का विनाश हो रहा है| पर्यावरण में प्रदूषण भी फैल रहा है और विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल रही| यदि हम लोग पेड़ पौधे की सुरक्षा के साथ-साथ पेड़-पौधे अधिक से अधिक लगाने से पर्यावरण को बचाया जा सकता है, इसलिए हम लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने चाहिए।बताया गया कि अभी पेड़ पौधे लगाने का अच्छा समय है। जून-जुलाई, अगस्त महीने में पेड़ पौधे अच्छी तरीके से लग जाते हैं। इसलिए हम लोगों को इस महीने में पेड़ पौधे लगाना चाहिए ताकि हमारे आसपास बताबरण शुद्ध हो सके और आने वाले पीढ़ी के लिए भी ऑक्सीजन मिलता रहे l कहा कि पेड़ हमारी शान है, जीवन की अरमान है, पेड़ है तो हम हैं पेड़ नहीं तो हम नहीं। इसलिए पेड़ पौधे की सुरक्षा करना हमारा परम दायित्व है। मौके पर युवा स्वयंसेवक दीपक कुमार दास, मनीषा कुमारी, देवनंदन कुमार महतो, भावेश कुमार महतो ने भी पेड़ पौधे लगाने में सहयोग किया।
  -:अमन राज, पथरगामा:-
Share on Google Plus

Editor - भुपेन्द्र कुमार चौबे

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें