 |
| मत्स्य बीज का वितरण |
ग्राम समाचार, पथरगामाः- 8 जुलाई बुधवार को पथरगामा प्रखंड मुख्यालय स्थित मां योगिनी महिला विकास संघ के कार्यालय में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत मां योगिनी महिला विकास संघ जे.एस.एल.पी.एस के 7 सखी मंडल के सदस्यों को 200000 मत्स्य बीज का वितरण किया गया।बताया गया कि मनरेगा डोभाओं में मत्स्य पालन कर आजीविका का साधन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 200000 प्रति डोभा मत्स्य बीज का वितरण किया गया।मत्स्य बीज का वितरण मंजू देवी परसपानी, मुनी देवी डहरलंगी, शारदा देवी गंगारामपुर, बीटी मुर्मू केरवार, सुहागनी टूडु ढीबा बांध मीनाक्षी देवी लसोतिया, जेना देवी बरमसिया के बीच किया गया।मत्स्य बीज वितरण के उपरांत जे.एस.एल.पी.एस के जिला आजीविका प्रबंधक एवं महायोगिनी महिला विकास संघ के आजीविका समन्वय के द्वारा मत्स्य उत्पादन के बारे में बताया गया एवं इनसे होने वाले आमदनी के बारे में भी बताया गया।बताया गया कि अभी प्रति लाभुक मछली बीज उत्पादन में लगभग 15 सौ से ₹2000 तक का खर्च आ रहा है।15 से 20 दिनों में मत्स्य बीज तैयार हो जाएगा।उत्पादित मत्स्य बीज को बेचकर अथवा खुद अपने डोभा में भी मछली का उत्पादन कर 4 से 5 माह के अंदर ₹1500 से ₹20000 तक की आमदनी हो सकती है।मौके पर जे.एस.एल.पी.एस के जिला आजीविका प्रबंधक राजेश कुमार राम एवं मां योगिनी महिला विकास संघ के आजीविका समन्वयक ताराचंद साह, क्षेत्रीय समन्वयक पूजा कुमारी, रमेश कुमार मेहरा, संजीव कुमार मौजूद थे।
-: अमन राज, पथरगामा :-
Editor -
भुपेन्द्र कुमार चौबे
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें