Bhagalpur News: अकबरनगर थानाक्षेत्र के मोतीचक बहियार में महिला की गला दबाकर हत्या


ग्राम समाचार,भागलपुर। सोमवार की देर रात को अकबरनगर थाना क्षेत्र के नयाटोला मोतीचक बहियार में 42 वर्षीय एक महिला की हत्या गला दबाकर कर दी गई। हत्या की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया।मिली जानकारी के अनुसार अकबरनगर थाना क्षेत्र नयाटोला मोतीचक निवासी जयकांत मंडल की पत्नी पूनम देवी प्रतिदिन बहियार में स्थित अपने बासा पर रखे मवेशी को चारा देने और दूध दुहकर आठ बजे तक घर वापस लौट आती थी। सोमवार को शाम छह बजे वह मवेशियों को चारा देने बहियार स्थित अपने गोदाम पर गई। लेकिन देर रात महिला घर वापस नही लौटी तो घर वालो को चिंता होने लगी। जिसके बाद महिला के पति जयकांत मंडल ने रिश्तेदारों को फोन लगा कर पूछताछ करना शुरू कर दिया। लेकिन रिश्तेदारों ने महिला की वहां नही होने की बात की। जिसके बाद परिजन महिला के गुमशुदगी को लेकर परेशान होने लगे। देर रात तक घरवालों और ग्रामीणों ने महिला की खोजबीन करते रहे।

जिसके बाद मंगलवार को सुबह दोबारा महिला की खोजबीन करने के दौरान महिला के देवर पंकज मंडल ने मकई खेत में महिला की शव को देखा।भाभी के शव को देखते ही पंकज मंडल चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया।शोरगुल के बाद आसपास खोजबीन कर रहे ग्रामीण दौड़कर मकई खेत पहुँचे तो देखा कि महिला खेत मे पड़ी है और अज्ञात लोगों ने गला दबाकर हत्या कर दिया है।हत्या की खबर मिलते ही गांव में खलबली मच गई।लोगों को जैसे जैसे सूचना मिला वे दियारा भागे आए।हत्या के बाद ग्रामीणों की घटना की जानकारी अकबरनगर थानाप्रभारी संतोष शर्मा को दिया।

सूचना मिलते ही अकबरनगर पुलिस सदलबल के साथ दियारा पहुँचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।साथ ही पुलिस ने घटना की सूचना विधि वयवसथा डीएसपी मो नेसार अहमद को दिया।सूचना मिलते ही डीएसपी घटनास्थल पर पहुँचकर जांच पड़ताल कर रही है। डीएसपी ने घटना का पता लगाने के लिए डॉग स्कॉड बुलाकर जाँच पड़ताल करने की बात कही। महिला की हत्या का कारण स्पष्ठ नही हो पाया है। पुलिस हर बिन्दुओ पर जांच पड़ताल कर रही है। मृतक महिला के देवर पंकज मंडल ने बताया कि मेरा भाई ईट भट्ठे में ट्रेक्टर का चालक है व भाभी मवेशी की देखभाल करती थी। महिला को दो पुत्र व दो पुत्री है। जिसमे एक पुत्री की शादी हो गयी है। बांकी सब पढ़ाई कर रहे है।
Share on Google Plus

Editor - रजनीश कुमार

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें