Bhagalpur News:विधायक ने किया योगा क्लास का उद्घाटन, कोरोना महामारी से बचने के लिए योग है जरूरी – अजीत शर्मा

ग्राम समाचार, भागलपुर। भागलपुर कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा एवं उनकी पत्नी विभा शर्मा द्वारा बुधवार को कचहरी चौक स्थित होटल वैभव द्वारा होटल परिसर में आयोजित योगा क्लास का फीता काट कर उद्घाटन किया गया। योग प्रशिक्षक रानी उपाध्याय द्वारा योगा मेम्बरशिप कार्डधारक एवं अन्य इच्छुक व्यक्तियों को योगाभ्यास कराया गया। मौके पर विधायक श्री शर्मा ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए योगा करना बहुत ही आवश्यक है। ऐसे में होटल वैभव द्वारा योगा क्लास प्रारंभ करना अत्यंत ही प्रशंसनीय कार्य है। इससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलता रहेगा। साथ ही साथ ही साथ विधायक ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए सामाजिक दूरी का पालन करें, संक्रमण से बचाव को लेकर सजगता व सक्रियता बरते। घर से बाहर निकलते समय चेहरे पर मास्क का प्रयोग आवश्य करें तथा हाथ को बार-बार हैंडवास या साबुन से धोएं।
Share on Google Plus

Editor - Bijay shankar

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें