Pakur News: वज्रपात से बचने को सावधानी बरतने की जरूरत: उपायुक्त
ग्राम समाचार, पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने जिला में वज्रपात की घटनाओं के मद्देनजर लोगों से खुद को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने मंगलवार को कहा है कि कुछ दिनों में वज्रपात की घटना घट सकती है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इस संबंध में सभी जिलों को अलर्ट किया गया है। उन्होंने कहा कि बिजली का कड़कना या गिरना बरसात के इस मौसम में आम बात है। इसलिए लोग वज्रपात से बचने के लिए स्वयं सावधानी बरते। बिजली कड़कने के दौरान घरों में रहे। घरों से बाहर न निकले। अगर कहीं फंसे हैं तो पेड़ों के नीचे रहने के बजाय मकानों के नीचे खड़े हो जाए। बिजली उंचे स्थानों या बड़े पेड़ों पर गिरती है। उन्होंने विद्युत संचालित उपकरणों से दूर रहने, तार वाले टेलीफोन का उपयोग न करने। खिड़की , दरवाजा से अलग रहने, विद्युत सुचालक से दूर रहने, वाश बेसिन से अलग रहने, कपड़ा सुखाने के लिए तार की जगह जूट या सूत का उपयोग करने, समूह में खड़ा नहीं रहने आदि की सलाह दी है।

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें