Pakur News: विभिन्न वार्डों में नगर परिषद द्वारा चलाया गया विशेष स्वच्छता अभियान
ग्राम समाचार,पाकुड़। उपायुक्त कुलदीप चौधरी के निर्देश पर विशेष स्वच्छता पखवाड़ा के तहत मंगलवार को भी नगर परिषद पाकुड़ द्वारा शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। अभियान के तहत वार्ड संख्या 05, 09,10,15,19,18 के आस - पास के क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इन क्षेत्रों में सड़कों पर झाड़ू लगाया गया। वहीं, कई घरों को सेनीटाइज किया गया, नालों की गंदगी साफ की गई। कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद पाकुड़ द्वारा बताया गया कि उपायुक्त के निर्देश पर अभियान चलाकर शहरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग तीन टीम गठित की गई है। जो चिन्हित स्थानों पर साफ-सफाई के साथ घरों को सेनेटाइज एवं नालों की सफाई कर रही है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उल्लेखनीय हो कि, नगर विकास विभाग द्वारा एक से 15 जुलाई तक विशेष स्वच्छता पखवाड़ा नगर परिषद क्षेत्र में चलाया जा रहा है

0 comments:
एक टिप्पणी भेजें