Pakur News: अमड़ापाड़ा बीडीओ ने किया विभिन्न लंबित आवासों का निरीक्षण

ग्राम समाचार, पाकुड़। जिले के अमड़ापाड़ा बीडीओ निशा कुमारी सिंह ने किया विभिन्न लंबित आवासों का निरीक्षण।प्रखंड विकास पदाधिकारी अमड़ापाड़ा ने मंगलवार को पाडेरकोला पंचायत के सालपतरा ग्राम में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत लंबित आवासों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने लाभुकों को आवास निर्माण कार्य अविलंब पूरा करने को कहा। कहा कि किस्त का भुगतान कर दिया गया है। इसके बावजूद भवन निर्माण कार्य अधूरा है। बीडीओ ने लाभुकों से बात कर भवन निर्माण कार्य नहीं करने के कारणों की भी पड़ताल की। उन्होंने आवास निर्माण शुरू कर अविलंब पूरा करने को कहा। कहा कि इसकी नियमित निगरानी की जाएगी। बीडीओ ने पंचायत सचिव को नियमित निगरानी करने का निर्देश दिया। बीडीओ ने ग्राम के कई लंबित आवासों का निरीक्षण कर लाभुकों के साथ बात की और जरूरी दिशा निर्देश दिया। उल्लेखनीय हो कि, पिछले दिनों उपायुक्त कुलदीप चौधरी ने पीएम आवास की समीक्षा क्रम में अमरापाड़ा बीडीओ को लंबित आवासों को पूरा करने का निर्देश दिया था। 

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें