Pakur News: दीदी समूहों के बीच क्रोआयलर मुर्गी चूजा का वितरण

ग्राम समाचार, पाकुड़। झारखंड स्टेट लाइवलीहूड प्रमोशन सोसाइटी पाकुड़ के सौजन्य से जोहार परियोजना के अंतर्गत पाकुड़ सदर प्रखंड के मालीपाड़ा मदर यूनिट तथा हरीगंज मदर यूनिट में 1500 - 1500 मुर्गी का चूज़ा बैकयार्ड पोल्ट्री योजना अंतर्गत क्रोआयलर वेरायटी का 15 दिनों तक रखने के पश्चात जोहार परियोजना के तहत गठित उत्पादक समूह की 120 दीदियों को 3,000 मुर्गी का चूजा के साथ ड्रिंकर और फीडर भी निःशुल्क वितरण किया गया। जोहार परियोजना के तहत प्रत्येक उत्पादक समूह के सदस्यों को मुर्गी का चूजा पालने हेतु 2,400 कार्यशील पूंजी 16,00 एवं 3,500 रुपया मुर्गी का शेड बनाने के लिए भी राशि दिया गया है। जोहार परियोजना का मुख्य उद्देश्य समूह के दीदियों के आय को दोगुना करना है,जिसके तहत सरकार एवं जेएसएलपीएस इस दिशा में प्रयासरत हैं और उनको समय -समय पर योजना का लाभ देकर के उनकी आय को बढ़ाने में सहायता कर रहा है।

Share on Google Plus

Editor - रंजीत भगत, पाकुड़

ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com

* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)

- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
    Blogger Comment
    Facebook Comment

0 comments:

एक टिप्पणी भेजें