ग्राम समाचार,भागलपुर। जन अधिकार पार्टी भागलपुर के पूर्व छात्र जिला अध्यक्ष विनीत रंजन ने चार सूत्री मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी देते हुए कहा कि मंगलवार को अकबरनगर थाना क्षेत्र के नया टोला मोतीचक बहियार में एक महिला की गला दबाकर हत्या की गई। लेकिन अपराधी की अभी तक गिरफ्तारी नहीं की गई है। उस पर एसआईटी जांच कर दोषी को सजा और पीड़ित को न्याय मिलना चाहिए। वही लगातार एक महीने से प्रतिदिन अकबरनगर में जाम की समस्या का लोगों और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अकबरनगर में प्रतिदिन दस से बारह घंटे तक जाम की समस्या से लोग रूबरू होते हैं। इसके निजात दिलाने के लिए सरकार और जिले में बैठे अधिकारियों को ठोस कदम उठाया जाना चाहिए। रेलवे का निजीकरण नहीं किया जाए जाना चाहिए। रेलवे के निजीकरण करने पर कर्मचारी सुबह को ड्यूटी जाएंगे तो शाम को उनको नौकरी से निकालकर घर भेज दिया जायेगा।देश के गरीबों,मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत देने के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। उपयुक्त मांगो को लेकर जन अधिकार पार्टी 13 जुलाई को श्रीरामपुर के शिव मंदिर चौक पर पीएम एवं सीएम का पुतला दहन करेगी एवं 15 जुलाई को अकबरनगर से महेशी तक साइकिल रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन और 18 जुलाई को अकबरनगर मुख्य मार्ग एनएच 80 पर चक्का जाम किया जाएगा।
Editor - रजनीश कुमार
ग्राम समाचार से आप सीधे जुड़ सकते हैं-
Whatsaap Number -8800256688
E-mail - gramsamachar@gmail.com
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
- राजीव कुमार (Editor-in-Chief)
* ग्राम समाचार का संवाददाता बनने के लिए यहां क्लिक करें
0 comments:
एक टिप्पणी भेजें